{"_id":"6650474dce240dd44501f66b","slug":"cm-yogi-adityanath-expresses-grief-on-the-death-of-former-mp-santosh-gangwar-s-wife-s-death-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की धर्मपत्नी के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक, व्यक्त की संवेदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की धर्मपत्नी के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक, व्यक्त की संवेदना
Fri, 24 May 2024 01:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 24 May 2024 01:22 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली से 8 बार सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की धर्मपत्नी सौभाग्यवती के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
संतोष गंगवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की बरेली लोकसभा सीट से 8 बार सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की धर्मपत्नी के निधन पर शोक जताते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद संतोष गंगवार जी की धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ऊं. शांति।"
विज्ञापन
भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री, माननीय सांसद श्री संतोष गंगवार जी की धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
विज्ञापन विज्ञापन
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में…— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 24, 2024
उल्लेखनीय है कि संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्होंने सुबह पांच बजे अपने घर भारत सेवा ट्रस्ट में अंतिम सांस ली।