{"_id":"66702109aefac24c4f0ad201","slug":"cm-yogi-adityanath-expresses-grief-on-kanchanjunga-express-accident-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना पर सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदनाएं, अब तक 15 की मौत, 60 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना पर सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदनाएं, अब तक 15 की मौत, 60 घायल
Mon, 17 Jun 2024 05:15 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:15 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कंजनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घटना को दु:खद और हृदयविदारक बताया है और शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम योगी ने सोमवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए घटना को दु:खद और हृदयविदारक बताया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रेल दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बकरीद पर 300 करोड़ के कारोबार से चहका बाजार, सिर्फ दो मंडियों में 35 करोड़ से ज्यादा के बकरे बिके
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चलती मालगाड़ी में आग लगने से हड़कंप, कोयला-खिलौने जलकर राख, दिल्ली से पश्चिम बंगाल जा रही थी ट्रेन
बता दें कि सोमवार सुबह तकरीबन 9 बजे अगरतला से सियालदाह जा रही 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस को न्यू जलपाईगुड़ी के समीप मालगाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
घटना के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गईं। खबर लिखे जाने तक नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के अधिकारियों ने 60 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। वहीं 15 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।