फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath chairs a meeting with officials of Power Department, Lucknow.

UP: सीएम योगी का अफसरों को सख्त निर्देश, अनावश्यक बिजली कटौती न हो, अन्यथा कार्रवाई होगी

Fri, 25 Jul 2025 06:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 25 Jul 2025 06:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा विभाग के अफसरों के साथ शुक्रवार को बैठक कर बिजली आपूर्ति की फील्ड रियलिटी का लेखा-जोखा लिया और अफसरों को निर्बाध बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath chairs a meeting with officials of Power Department, Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली कटौती की शिकायतों पर अफसरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में न पैसे की कमी है, न बिजली की और न ही संसाधनों की। ऐसे में सुनिश्चित करें की अनावश्यक बिजली कटौती न हो अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार दोपहर ऊर्जा विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे।

विज्ञापन


बैठक में उन्होंने अफसरों से कहा कि बिजली अब सिर्फ सेवा नहीं, आम आदमी की ज़रूरत और भरोसे से जुड़ा विषय है। उन्होंने बिजली आपूर्ति की फील्ड रियलिटी का लेखा-जोखा लिया और सभी डिस्कॉम से जवाबदेही मांगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मंत्री दारा सिंह चौहान के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मना रहा चौहान समाज, लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राज्य कर में गड़बड़ी पर निलंबित चल रहे केशव लाल को अनिवार्य सेवानिवृत्ति, आलोक और वीना बनीं अपर मुख्य सचिव


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में जून में रिकॉर्ड 31,486 मेगावाट की मांग सफलतापूर्वक पूरी की गई। जनता को हर मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जानी चाहिए साथ ही ये भी कहा कि हर उपभोक्ता को समय पर सही बिल मिले और कोई फॉल्स बिलिंग न हो। उन्होंने निर्देश दिया कि लाइन लॉस को कम से कम करने के लिए हर डिस्कॉम अपने स्तर पर ठोस प्रयास करे और ट्रांसफॉर्मर क्षमता बढ़ाने और तकनीकी सुधार करें।

स्मार्ट मीटरिंग को ब्लॉक स्तर तक विस्तार दें
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि स्मार्ट मीटरिंग का ब्लॉक स्तर तक विस्तार करें। उन्होंने कहा कि घाटमपुर, खुर्जा, पनकी और मेजा परियोजनाओं से बिजली उत्पादन क्षमता बढ़कर 16,000 मेगावाट से अधिक होगी। उन्होंने कृषि फीडरों के तेजी से पृथक्करण और सभी ट्यूबवेलों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed