{"_id":"68380a95d7a3534a820db55b","slug":"cm-yogi-adityanath-attends-the-mou-signing-program-between-the-up-government-and-monash-university-australia-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी सरकार और आस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालय के बीच साइन हुआ एमओयू, सीएम योगी ने दिया ये बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी सरकार और आस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालय के बीच साइन हुआ एमओयू, सीएम योगी ने दिया ये बयान
Thu, 29 May 2025 02:06 PM IST
ishwar ashish
एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 May 2025 02:06 PM IST
सार
आस्ट्रेलिया के मोनास विश्वविद्यालय और यूपी सरकार के बीच बृहस्पतिवार को एमओयू साइन किया गया। इस दौरान सीएम योगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी सरकार पर और आस्ट्रेलिया के मोनास विश्वविद्यालय के बीच एक एमओयू साइन किया गया। यह एमओयू प्रदेश के बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों एवं अध्यापनरत शिक्षकों के लिए शोध-अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा को केवल डिग्री अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि राज्य के समग्र विकास की धुरी मानती है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी राज्य के शिक्षा तंत्र में गुणवत्ता, नवाचार और वैश्विक दृष्टिकोण का समावेश करेगी और युवाओं को विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
उन्होंने इस एमओयू को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप बताते हुए कहा कि यह बहुआयामी अधिगम, कौशल विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को गति देगा। उन्होंने वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के साथ प्रदेश की पूर्व सहभागिता का उल्लेख करते हुए कहा कि अब मोनाश यूनिवर्सिटी के साथ यह गठबंधन शिक्षा के वैश्विक मानकों की ओर एक और बड़ा कदम है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस सहयोग का केंद्र गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय होगा, जो इस साझेदारी को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के कुलपति को इस उत्तरदायित्व का सफल निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।
#WATCH | Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath attends the MoU signing program between the Uttar Pradesh Government and Monash University, Australia pic.twitter.com/Em5SA9w1OT
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 29, 2025