यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- आपका टेस्ट ही विभाजनकारी
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि राहुल पर विघटनकारी कुसंस्कार का प्रभाव इस कदर हावी है कि फल के स्वाद को भी राहुल ने क्षेत्रवाद की आग में झोंक दिया है। उन्होंने कहा कि लेकिन ध्यान रहे कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत का स्वाद एक है।
विस्तार
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें यूपी के आम पसंद हैं? राहुल गांधी ने कहा था, ‘आई लाइक आंध्रा, आई डोंट लाइक यूपी आम’ (मुझे आंध्र प्रदेश के आम का स्वाद पसंद है, मैं यूपी के आम पसंद नहीं करता।) इस बयान पर उन्हें मुख्यमंत्री ने आड़े हाथों लिया है।
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा कि राहुल गांधी जी आपका टेस्ट ही विघटनकारी है। आपके विभाजनकारी संस्कारों से पूरा देश परिचित है। आप पर विघटनकारी कुसंस्कारों का प्रभाव इस कदर हावी है कि फल के स्वाद को भी आपने क्षेत्रवाद की आग में झोंक दिया। लेकिन ध्यान रहे कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत का स्वाद एक है।
श्री @RahulGandhi जी, आपका 'टेस्ट' ही विभाजनकारी है। आपके विभाजनकारी संस्कारों से पूरा देश परिचित है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 23, 2021
आप पर विघटनकारी कुसंस्कार का प्रभाव इस कदर हावी है कि फल के स्वाद को भी आपने क्षेत्रवाद की आग में झोंक दिया।
लेकिन ध्यान रहे कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत का 'स्वाद' एक है। pic.twitter.com/VMtiyNtnCY