फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath addresses a jansabha in Milkipur in Ayodhya.

मिल्कीपुर उपचुनाव: सीएम योगी का अखिलेश पर निशाना, दो महीने के ट्वीट देखिए, उन्हें महाकुंभ से पीड़ा हो रही

Sun, 02 Feb 2025 04:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Feb 2025 04:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या के मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित कर कहा कि सपा सनातन और महाकुंभ की विरोधी है। मिल्कीपुर का चुनवा राष्ट्रवाद और परिवारवाद के बीच का है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addresses a jansabha in Milkipur in Ayodhya.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सनातन का विरोध करती है। उनके दो महीने के ट्वीट देखिए। सदी के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ का सिर्फ विरोध किया है। अब तक 33 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु त्रिवेणी में डुबकी लगा चुके हैं। शनिवार को उपराष्ट्रपति और 75 देशों के राजदूत भी आए। पूरी दुनिया महाकुंभ में आ रही है लेकिन यह सब देख कर उनको पीड़ा हो रही है, जब भी सनातन धर्म का मान बढ़ता है तो हर भारतीय का सीना चौड़ा होता है लेकिन समाजवादी पार्टी और उनके नेता को तकलीफ होती है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी मिल्कीपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज के मैदान मे जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या को देश और दुनिया बड़े पवित्र मन से स्मरण करती हैं। मिल्कीपुर या अयोध्या के वासी 2014 और 2017 के पहले का अयोध्या और बाद का अयोध्या देखें। जमीन आसामान का फर्क है। 
विज्ञापन


जैसा जनसैलाब यहां पर दिखाई दे रहा वैसा अब अयोध्या में भी दिख रहा है। अयोध्या में विकास हो रहा है लेकिन सपा को यह विकास पच नहीं रहा है। अयोध्या में हुए विकास का सपा विरोध करती है।अयोध्या के विकास को छोड़कर सपा को मुईद खान याद आ रहा है जिसने बच्ची की निर्ममता से हत्या कर दी थी। वो सनातन के विरोधी हैं। अयोध्या के विकास और महाकुंभ के आयोजन से उन्हें पीड़ा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर का चुनाव राष्ट्रवाद और परिवारवाद के बीच का है। सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद भू माफिया हैं। सब कुछ सुधार सकता है। कहावत है कि कुत्ते की पूंछ सीधी हो सकती है लेकिन व्यक्ति की प्रवृति कभी नहीं सुधर सकती है। सपा का नारा है खाली प्लाट हमारा है। जब मेरी सरकार आई तो एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया।


मिल्कीपुर का विकास हो उसका विकल्प भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ही हैं। कल शाम से चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। घर घर जाइए। अयोध्या के विकास और सम्मान के लिए चंद्रभानु पासवान आवश्यक हैं। पहले मतदान फिर जलपान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed