फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath addressed media over Ambedkar issue and protest by Congress and BSP.

UP: सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, बोले- नेहरू को मुसलमानों की चिंता थी, दलितों-वंचितों की नहीं

Tue, 24 Dec 2024 05:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 Dec 2024 05:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेहरू ने मुसलमानों की चिंता की लेकिन कभी भी दलितों-वंचितों की चिंता नहीं की।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addressed media over Ambedkar issue and protest by Congress and BSP.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस और अन्य पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की फितरत हमेशा आंबेडकर विरोधी रही है। ये समाज को विभाजित करने के लिए राजनीति करना चाहते हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास दलितों को वंचित रखना रहा है। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू नहीं चाहते थे कि बाबा साहेब संविधान समिति का हिस्सा बनें। यूपीए सरकार में बाबा साहेब के चित्र को नेहरू द्वारा कोड़े मारते दिखाया गया था। इसके लिए तत्कालीन मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल को माफ़ी मांगनी पड़ी थी।

विज्ञापन


कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहेब के परिनिर्वाण के बाद स्मारक नहीं बनने दिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को चुनाव हराया था। कांग्रेस नहीं चाहती थी कि बाबा साहेब लोकसभा में जाएं। कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहेब के परिनिर्वाण के बाद स्मारक नहीं बनने दिया। बाबा साहेब ने इस्तीफा देते समय कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस और नेहरू को वंचितों-दलितों की नहीं, मुसलमान की चिंता है। वंचितों और दलितों के लिए आंदोलन को आगे बढ़ाने वाले बाबा साहेब को लोकसभा की किसी समिति का सदस्य नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन, संविधान निर्माण और स्वतंत्र भारत में बाबा साहेब डॉॅ. भीमराव आंबेडकर का बड़ा योगदान था। वह भारत माता के महान सपूत थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में तमाम प्रकार के सामाजिक बंधनों का सामना करते हुए उच्च शिक्षा अर्जित की। उन्होंने अर्थव्यवस्था और कानून के क्षेत्र में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ डिग्री अर्जित की। उन्होंने भारत को अपने उस ज्ञान से आलोकित करने में अपनी पूरी ताकत लगाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पाई-पाई जोड़कर बनवाए थे जेवर, सब लुट गया... कैसे होगी बिटिया की शादी; छलका लॉकरधारकों का दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में बसपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग


कांग्रेस जैसा ही इतिहास समाजवादी पार्टी का भी
सीएम ने कहा कि यूपीए सरकार के प्रधानमंत्री ने भी कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमान का है। सीएम ने पूछा कि क्या वंचित-दलित का नहीं है? कांग्रेस जैसा इतिहास ही समाजवादी पार्टी का है। कन्नौज में बाबा साहब आंबेडकर के नाम पर बने कॉलेज से उनका नाम हटा दिया गया। सहारनपुर मेडिकल कॉलेज से नाम हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के आधे-अधूरे बयान को पेश कर राजनीति की जा रही है। कांग्रेस और सपा ने गफलत पैदा करने का प्रयास किया है। सपा सरकार के समय सुपर सीएम ने बाबा साहेब पर क्या कहा था, यह किसी से छिपा नहीं है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बताएं कि क्या संसद में बीजेपी सांसद पर हमला संवैधानिक माना जाएगा। कांग्रेस और सपा को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इनके कृत्य सफल नहीं होंगे। जनता उन्हें बार-बार खारिज कर चुकी है, आगे भी खारिज करेगी। हम सब जानते हैं कि देश की आजादी के आंदोलन और संविधान निर्माण ने बाबा साहेब का बड़ा योगदान था। सीएम ने कहा कि भारत के संविधान शिल्पी के रूप में भारतवासी बाबा साहेब का सम्मान करते हैं। बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने के लिए बीजेपी ने ईमानदारी से काम किया है।

भाजपा ने बाबा साहेब से जुड़े स्थलों को बनाया पंच तीर्थ, दलित और वंचितों को सरकार की योजना का हिस्सा

CM Yogi Adityanath addressed media over Ambedkar issue and protest by Congress and BSP.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल जी की सरकार हो या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली भाजपा सरकार, सभी ने बाबा साहेब को सम्मान देकर उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रखा। बाबा साहेब से जुड़े स्थलों को पंच तीर्थ बनाया। उनकी स्मृति को सदैव के लिए जीवंत बनाया है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली एनडीए सरकार में दलित और वंचित सरकार की योजना का हिस्सा बना है।

डबल इंजन सरकार की शौचालय, पीएम आवास, नि:शुल्क राशन, आयुष्मान योजना सहित अन्य सभी योजनाओं से दलित वर्ग को लाभ मिल रहा है। हमारी सरकार बाबा साहेब से प्रेरणा लेकर उनके मूल्य व आदर्श से समर्पित होकर काम कर रही है। वहीं कांग्रेस का इतिहास-दलित और वंचित को उनके अधिकार से वंचित करने का रहा है।

दलितों और वंचितों का अपमान करना ही कांग्रेस का रहा है इतिहास

CM Yogi Adityanath addressed media over Ambedkar issue and protest by Congress and BSP.
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य वंचित तबके को शासन की सभी प्रकार की सुविधाओं से आच्छादित किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब के मूल्यों के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, जिसका इतिहास देश के अंदर भारत के दलितों और वंचितों का अपमान करना है। इनका इतिहास तुष्टिकरण के आधार पर दलितों और वंचितों को उनके अधिकारों से पूरी तरह रोकने की कुत्सित चेष्टा का हिस्सा रहा है। कांग्रेस ने तुष्टिकरण के आधार पर देश को विभाजन की कतार पर पहुंचाने का कार्य भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed