फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath addressed industrialists in Mumbai.

उद्यमियों से बोले योगी आदित्यनाथ- हम सुरक्षा, सम्मान और माहौल देंगे आप उत्तर प्रदेश में निवेश करें

Wed, 02 Dec 2020 10:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Dec 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addressed industrialists in Mumbai.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujal

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में देश के चुनिंदा उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि असीमित संभावनाओं वाले उत्तर प्रदेश में आप सबका स्वागत है। हम, आपको सुरक्षा, सम्मान और माहौल देंगे। आने वाले कुछ ही वर्षों में उत्तर प्रदेश बुनियादी सुविधाओं के लिहाज से वैश्विक स्तर पर टक्कर लेगा। हमारी आबादी हमारा संसाधन है और आपके लिए बाजार भी। टूरिज्म, चिकित्सा, ‘एक जिला, एक उत्पाद’ और एमएसई सेक्टर में बहुत संभावनाएं हैं।

विज्ञापन


मुंबई के ट्राइडेंट होटल में देश के नामी उद्योगपतियों से बातचीत के दौरान योगी ने उन्हें उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित भी किया और प्रदेश में बड़े पैमाने पर किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जेवर (नोएडा) में एशिया का सबसे बड़ी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बना रही है।
विज्ञापन


पूर्वांचल, पूर्वांचल लिंक, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण जारी है। करीब 600 किमी लंबा मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेस वे जून 2021 से बनना शुरू हो जाएगा। इनके किनारों पर औद्योगिक गलियारे बनाए जाएंगे। हर जिले के एक जिला, एक उत्पाद के लिए क्लस्टर भी बनाएंगे। आप लोग इन सेक्टर्स में भी निवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीपी मॉडल पर बना सकते हैं मेडिकल कॉलेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 75 में से कई जिलों में अब भी मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता है। इन जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनाने के बारे में भी आप विचार कर सकते हैं।

प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों की जरूरत है। मसलन, गोरखपुर में नेपाल और बिहार, वाराणसी में भी बिहार से बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। ऐसे में इन जगहों पर आप विशिष्ट अस्पताल बनाएं। सरकार आपकी हर संभव मदद करेगी।

मुख्यमंत्री योगी से इन दिग्गजों की हुई मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से देश के दिग्गज कारोबारियों ने मुंबई में मुलाकात की। इसमें प्रमुख रूप से टाटा संस प्राईवेट लिमिटेड के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, हीरानंदानी ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. निरंजन हीरानंदानी, केकेआर इंडिया एडवाइजर्स प्राईवेट लिमिटेड के पार्टनर और सीईओ संजय नायर, सिमेंस इंडस्ट्री साफ्टवेयर लिमिटेड के वाइस प्रसिडेंट और एमडी सुप्रकाश चौधरी, एलएंडटी लिमिटेड के सीईओ और एमडी एसएन सुब्रमन्यन, कल्याणी ग्रुप के चेयरमैन बाबा कल्याणी, सेंट्रम कैपिटल लिमिटेड के चेयरमैन जसपाल बिंद्रा, वन 97 कम्यूनिकेशंस लिमिटेड के प्रेसिडेंट अमित नैय्यर, एके कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के डायरेक्टर विकास जैन और एसोसिएट डायरेक्टर वरुण कौशिक और नाबार्ड के चेयरमैन डॉ. गोविंद रूजुलू चिंतला शामिल थे।

यूपी को अपनी कर्मठता व अनुभव का लाभ दें प्रवासी उद्यमी : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी उद्यमियों से यूपी में निवेश का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माहौल बदला है। प्रवासी उद्यमियों को अपनी कर्मठता व अनुभव का लाभ यूपी और वहां के लोगों को देने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान भी प्रदेश में तरक्की की रफ्तार नहीं थमी और इस दौरान करीब 45 हजार करोड़ रुपये का विदेशी निवेश आया। मुख्यमंत्री बुधवार को मुंबई में प्रवासी उद्यमियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तीन साल में उत्तर प्रदेश में बहुत कुछ बदला है। तरक्की की रफ्तार तेज हुई है। इन्वेस्टर्स समिट और उसके बाद हुए दो ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आना प्रदेश की सरकार, उसकी नीतियों और कानून-व्यवस्था पर लोगों के भरोसे का सबूत है। योगी ने प्रवासी उद्यमियों से कहा कि आप तो अपने हैं। अपनी जड़ों से लगाव स्वाभाविक है। अब समय आ गया है, एक बार जरूर अपनी माटी से अपने रिश्ते को मजबूत करें। बदले माहौल में यूपी में आपका स्वागत है।

कार्यक्रम में सीए पंकज जायसवाल की लिखी रिपोर्ट ‘यूपी को 1 ट्रिलियन इकॉनमी’ बनाने का प्लान का लोकार्पण भी हुआ। इन्वेस्ट यूपी के एसीईओ मुत्थु कुमारस्वामी ने आभार जताया। प्रवासी उद्यमियों में दिनेश चंद्र उपाध्याय, अशोक तिवारी, अरविंद राही, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, एसवी गिरी, अनिल तिवारी, सैफ  कुरैशी, इलियास गदरीवाला, आशुतोष श्रीवास्तव, राकेश सिंह, अनीस, दिनकर पाठक, योगेश साहू, राम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed