फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm inaugurates kanya sumangala yojana, now girls will get 15000 rupees

यूपी : धनतेरस पर सीएम ने की ‘कन्या सुमंगला योजना’ की शुरुआत, बेटियों को मिलेंगे 15 हजार रुपये

Fri, 25 Oct 2019 01:57 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 25 Oct 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
cm inaugurates kanya sumangala yojana, now girls will get 15000 rupees
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सभी जिलों के लिए ‘कन्या सुमंगला योजना’ की शुरुआत कर दी है। धनतेरस के अवसर पर उन्होंने बालिकाओं को लिए 1200 करोड़ रुपये की इस योजना की शुरूआत की। इससे हर जिले की करीब 500 बालिकाओं को इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही हर परिवार से अधिकतम दो बेटियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन


महिला कल्याण विभाग की ओर से लोकभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने योजना व पोर्टल को लॉन्च किया। कुछ लाभार्थियों के खाते में ऑनलाइन प्रोत्साहन राशि भी भेजी गई और सीएम लाभार्थियों को पंजीकरण प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे। कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा को समाप्त करने और परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है। 
विज्ञापन


योजना में लाभार्थियों को बेटी के जन्म लेने से लेकर उसके स्नातक पास होने तक सरकार प्रोत्साहन स्वरूप छह चरणों में कुल 15 हजार रुपये की राशि प्रदान करेगी। जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री के अलावा सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष और नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अध्यक्षों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया गया। योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर अब तक 2.82 लाख आवेदकों ने पंजीकरण हो चुका है और 1.45 लाख आवेदकों का ऑनलाइन फॉर्म जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अमेंठी में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने कन्या सुमंगला योजना का जिले में शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा व प्रभारी मंत्री द्वारा पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed