फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM gives permission for inland transfer of 54,120 teachers / teachers

मुख्यमंत्री योगी ने 54,120 शिक्षकों के अंतर्जनपदीय ट्रांसफर पर लगाई मुहर, जल्द जारी होगी सूची

Sun, 20 Sep 2020 03:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 20 Sep 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
CM gives permission for inland transfer of 54,120 teachers / teachers
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग के 54 हजार 120 शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादलों को मंजूरी दे दी है। इनमें 25,814 अध्यापक और 28,306 अध्यापिकाएं शामिल हैं। विभाग जल्द ही ऑनलाइन तबादला सूची जारी करेगा। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी ने बताया कि असाध्य रोगों एवं गंभीर बीमारियों से पीड़ित 2186 शिक्षकों का तबादला किया जाएगा। 2285 दिव्यांग शिक्षकों, सेना एवं अर्द्धसैनिक बलों में तैनात 917 सैनिकों की पत्नी या पति का भी ट्रांसफर उनकी पसंद के जिले में किया जाएगा। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि सरकार से तबादलों की मंजूरी मिलने का बाद अब सॉफ्टवेयर से मेरिट के आधार पर सूची जारी की जाएगी। कुल तबादलों में 9 हजार आपसी सहमति के हैं।

विज्ञापन


विभाग ने परिषदीय स्कूलों के सहायक अध्यापकों के लिए 2 दिसंबर 2019 में तबादला नीति जारी की थी। 20 जनवरी तक करीब 70 हजार शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जांच में 68 हजार से अधिक आवेदन स्वीकार किए गए। 15 मार्च तक तबादला आदेश जारी होना था, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण सूची जारी करने की तारीख 20 अप्रैल कर दी गई। कोरोना संक्रमण के चलते अप्रैल में लॉकडाउन लागू होने से फिर सूची जारी नहीं हो सकी और मई में सरकार ने तबादलों पर रोक लगा दी थी। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के दबाव पर सरकार से तबादले करने की मंजूरी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


अंतर्जनपदीय तबादलों के लिए प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 28,268 और प्रधानाध्यापक के 453 पद रिक्त थे। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 14,379 और प्रधानाध्यापक के 816 पद रिक्त थे। यानी तबादले के लिए कुल 43,916 पद रिक्त थे, जबकि 54 हजार 120 शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed