फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm gifts toy train to kanpur zoo.

समय से पूरा हो जाएगा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट: अखिलेश

Wed, 08 Oct 2014 03:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Oct 2014 03:02 PM IST
विज्ञापन
cm gifts toy train to kanpur zoo.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता से किए वादे समय से पूरा कर रही है। इसी कड़ी में पहले लखनऊ प्राणि उद्यान में बाल रेल चलाई और अब कानपुर प्राणि उद्यान में बाल रेल जनता को समर्पित की जा रही है।

विज्ञापन


लखनऊ में मेट्रो ट्रेन चलाने का वादा भी सरकार समय पर पूरा करेगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां अपने सरकारी आवास पर वन्य प्राणि सप्ताह के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जैसे ही हरी झंडी दिखाई, कानपुर चिड़ियाघर में फूलों से सजी-धजी बाल रेल पटरियों पर दौड़ पड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग ने ढाई वर्षों में काफी सराहनीय काम किया है। इस दौरान पौधरोपण भी खूब हुआ है। पारिजात के पेड़ पहले दिखते नहीं थे, आज बहुतायत में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण वीएन गर्ग ने कहा कि कानपुर जू में 2.18 किमी लंबा ट्रैक इस तरह तैयार किया गया है कि एक भी पेड़ काटने की जरूरत नहीं पड़ी। चार डिब्बों वाली इस ट्रेन में 84 सीटें हैं।

हाईवे दूसरी जगह हुए शिफ्ट

cm gifts toy train to kanpur zoo.

वन, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री फरीद मजफूज किदवई ने कहा कि जो भी सेंचुरी बन रही हैं, उनके बीच से जाने वाले हाईवे दूसरी जगह शिफ्ट किए जाएं।

इससे वन्य जीवों को नुकसान के साथ ही जानवरों व आदमियों के बीच संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ गई हैं।

कार्यक्रम में जंतु उद्यान राज्यमंत्री एसपी यादव, राजनैतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी, प्रमुख वन संरक्षक जेएस अस्थाना व मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक डॉ. रूपक डे उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed