फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM expresses satisfaction on test capacity of Kovid-19 being 1.76 lakhs per day

सीएम ने कोविड-19 की टेस्ट क्षमता प्रतिदिन 1.76 लाख होने पर संतोष जताया

Sat, 10 Oct 2020 10:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 10 Oct 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
CM expresses satisfaction on test capacity of Kovid-19 being 1.76 lakhs per day
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड-19 की जांच क्षमता प्रतिदिन 1.76 लाख से अधिक किए जाने पर संतोष जताया। उन्होंने इसमें और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में शुक्रवार तक कोविड-19 के एक करोड़ 17 लाख 26 हजार 75 टेस्ट हो चुके हैं। उन्होंने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के संबंध में लोगों को लगातार जागरूक करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


सीएम शनिवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कोरोना के मद्देनजर हाई रिस्क ग्रुप को लक्षित करते हुए बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी अस्पतालों में वरिष्ठ चिकित्सक नियमित राउंड करें। गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, प्रयागराज व मेरठ जिले में विशेष सतर्कता बरतते हुए वहां की चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। इसके अलावा उन्होंने लखनऊ जिले में रिकवरी दर बढ़ाने के लिए रणनीति बनाने के निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शनिवार से शुरू हुआ स्वच्छता व सेनिटाइजेशन का विशेष अभियान 16 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान साफ-सफाई और एंटीलार्वा रसायनों के छिड़काव का कार्य हर गांव, शहर, स्कूल, संस्था में किया जाए। अभियान की गतिविधियों की गहन मॉनिटरिंग की जाए। 15 अक्तूबर को वर्ल्ड हैंडवॉश डे के अवसर पर विशेष अभियान संचालित किया जाए। इसके अतिरिक्त सीएम ने 11 अक्तूबर को होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2020 के लिए जरूरी प्रबंध करने के निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनाफाखोरी करने वालों पर रखें नजर
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे मुनाफाखोरी करने वालों पर नजर रखें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि लोगों को सब्जी समेत सभी जरूरी खाद्य सामग्री उचित मूल्य पर मिले। उन्होंने पराली न जलाने के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने नवंबर माह में यातायात सुरक्षा के संबंध में विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed