बाबा रामदेव घी बेच रहे हैं, हमें भी जमाने के साथ चलना होगा: अखिलेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा रामदेव ने अब घी बेचना शुरू कर दिया है। आटे का बाजार बढ़ गया तो बिस्किट का बाजार भी बढ़ गया है। अब तो आटे का विज्ञापन भी टीवी पर आने लगा है। हम सबको जमाने के हिसाब से चलना होगा। ये सीख सीएम अखिलेश ने किसान भाइयों को एग्रीहॉर्टी टेक प्रदर्शनी के दौरान दी।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, यूपी बदल रहा है। यूपी सरकार ने किसानों की ज्यादा से ज्यादा मदद की।
किसानों पर एक के बाद एक कई कुदरती मार पड़ीं। जहां सहयोग नहीं मिला वहां भी हमने किसानों का सहयोग किया। अखिलेश यादव ने कहा, किसान भाई जागरूक हों सरकार मदद करेगी। उन्होंने कहा, टेक्नोलॉजी से किसानों का फायदा है इसे अपनाएं। कहा कि किसान की खुशहाली से देश की तरक्की होती है।
किसानों के हित में ये बोले सीएम
सीएम अखिलेश ने कहा, किसान अपना पूरा जीवन खेती में देता है। मौसम बदलने से किसानों का नुकसान होता है। सीएम ने दुख जताया कि किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि कामधेनु योजना से किसानों को बहुत लाभ हो रहा है। डेयरी योजना में भी बैंक से सहायता मिल रही है। सीएम ने बताया कि मंडियों का निर्माण कराकर सरकार किसानों की मदद कर रही है।