फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh yadav rath yatra

भाजपा के लोग डिजिटल इंडिया, स्मार्ट सिटी का वादा कर भूले: मुख्यमंत्री अखिलेश

Fri, 04 Nov 2016 02:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Nov 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
cm akhilesh yadav rath yatra
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रथयात्रा के पहले चरण में उन्नाव पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले डिजिटल इंडिया व स्मार्ट सिटी का वादा कर भूल गए। हमने 18 लाख लोगों को लैपटॉप दिया, पता नहीं ये लोग बिना लैपटॉप व बिना स्मार्टफोन कौन सा डिजिटल इंडिया बनाना चाहते हैं। हमने पहले लैपटॉप बांटे अब स्मार्ट फोन देंगे। ये लैपटॉप से आगे की सोच है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं, जबकि जवान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्नाव में भाजपा के प्रत्याशी ने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की, लेकिन वो बताएं कि आखिर ढाई साल में उन्होंने कौन ‌सा विकास करवा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने यहां हाइवे बनवाया। शुक्लागंज तक साइकिल ट्रैक बनवाया है और आगे ‌भी विकास का कार्य करेंगे। इसके पहले लखनऊ में रथयात्रा शुरू होते ही अखिलेश का रथ खराब हो गया। वह लोह‌िया पथ तक ही पहुंचे थे क‌ि उनके मर्स‌िडीज रथ में खराबी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे की यात्रा के ल‌िए वह अपनी गाड़ी से रवाना हो गए हैं। अख‌िलेश की रथयात्रा अब रोड शो में बदल गई है। रथ खराब होते ही उसे ठीक करने की कवायद शुरू हो गई वहीं रास्तों पर उनका ‌इंतजार कर रहे लोगों में बेचैनी द‌िखी। अफरातफरी मचा रहे कार्यकर्ताओं को संभालने में पु‌ल‌िस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूत्रों का  कहना है क‌ि रथ की ऑटोमैट‌िक ल‌िफ्ट में खराबी आ गई है। रथ में आई टेक्नीकल खराबी 45 म‌िनट तक दूर नहीं हो पाई।

मुलायम के साथ पहुंचे शिवपाल, बोले न बन पाए भाजपा सरकार

cm akhilesh yadav rath yatra
मुलायम, शिवपाल व अखिलेश - फोटो : amar ujala

सुबह कार्यक्रम में सीएम अख‌िलेश के पहुंचने के बाद मुलायम स‌िंह और उनके साथ श‌िवपाल यादव पहुंचे। श‌िवपाल यादव ने मंच से अख‌िलेश यादव को रथयात्रा के ल‌िए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, अख‌िलेश की रथयात्रा सफल हो। क‌िसी भी हाल में भाजपा की सरकार नहीं बननी चाह‌िए। इस दौरान ‌व‌िस अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय और मंत्री अहमद हसन ने भी अख‌िलेश यादव को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान सीएम अख‌िलेश यादव ने कहा, नेताजी ने रथयात्रा की शुरुआत की और मुझे तीसरी बार रथ चलाने को ‌म‌िल रहा है। मुझे इस बात की खुशी है क‌ि जो पहली रथयात्रा में मेरे साथ थे वो आज भी यहां मौजूद हैं। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं का स्वागत क‌िया। उन्होंने कहा क‌ि रथयात्रा 3 अक्टूबर को शुरू हो जानी चाह‌िए थी लेक‌िन कुछ कारणों से शुरू नहीं हो सकी। लोगों ने सा‌ज‌िश की, हम डगमगाए लेक‌िन हम सरकार बनाएंगे।

इस दौरान सपा सुप्रीमो मुलायम स‌िंह अपने भाषण की शुरुआत शहीदों को नमन के साथ की। उन्होंने कहा क‌ि मैं शहीदों के माता-प‌िता को नमन करता हूं। मुलायम स‌िंह ने कहा, स‌िर्फ भइया ज‌िंदाबाद के नारों से काम नहीं चलेगा। लाठी पड़ती है तब ज‌िंदाबाद वाले द‌िखाई नहीं देते। इस दौरान उन्होंने श‌िवपाल यादव की तारीफ भी की और कहा, सपा कुर्बान‌ियों का दल है। श‌िवपाल ने पार्टी के ल‌िए बहुत मेहनत की है।

बर्खास्त कार्यकर्ता भी रहे मौजूद

cm akhilesh yadav rath yatra
समर्थकों की लाइ गदा लेते सीएम अखिलेश - फोटो : amar ujala

कार्यक्रम शुरू होने से पहले लखनऊ की सड़कों पर भारी जाम की स्थ‌ित‌ि रही वहीं प्रदेश भर से उनके समर्थक लखनऊ में इकट्ठे हुए। समर्थक ‘अख‌िलेश भइया मत घबराना, तेरे पीछे नया जमाना’ जैसे नारे लगाए गए।

कार्यकर्ताओं और युवाओं में इस रथयात्रा को लेकर काफी जोश द‌िखाई द‌िया। वहीं रथयात्रा के ल‌िए पहुंचे राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव ने कहा, ये भीड़ वोटों में बदलेगी। अख‌िलेश यादव का रथ लखनऊ से करीब 11 बजे रवाना होगा। सपा सुप्रीमो और अख‌िलेश यादव के प‌िता मुलायम स‌िंह यादव रथयात्रा को हरी झंडी ‌द‌िखाएंगे।

सीएम की रथयात्रा को देखते हुए सुरक्षा के काफी कड़े इंतजाम हैं। रथयात्रा पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी वहीं सीएम आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। रथ के मंच पर सीएम अख‌िलेश की कैब‌िनेट के मंत्र‌ियों का जमावड़ा द‌िखा। वहीं पार्टी से न‌िकाले गए युवा नेता एमएलसी सुनील साजन, संजय लाठर, आनंद भदौर‌िया और एबाद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीएम की पत्नी ड‌िंपल यादव और उनके बच्चे भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed