फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Akhilesh to promote his policies

'अखिलेश सरकार ने दिए 41 लाख रोजगार'

Fri, 15 Aug 2014 10:33 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 Aug 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
CM Akhilesh to promote his policies

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के बाद होने वाले समारोहों में स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, जंग-ए-आजादी के शहीदों और क्रांतिकारियों के बारे में युवा पीढ़ी को बताया जाए।

विज्ञापन


साथ ही मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की भी जानकारी दी जाए। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में जारी शासनादेश में राज्य के समग्र विकास तथा जन आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए शासन द्वारा सभी वर्गों की उन्नति, कल्याण तथा सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों से जनमानस को अवगत कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

150 कंपनियों ने भाग

CM Akhilesh to promote his policies

मुख्य सचिव के अनुसार प्रदेश में पूंजी निवेश के लिए दिल्ली में निवेशक सम्मेलन हुआ जिसमें देश-विदेश की लगभग 150 कंपनियों ने भाग लिया।

यह सम्मेलन अत्यंत सफल रहा और 23 कंपनियों ने लगभग 54,606 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

उन्होंने कहा है कि सरकार ने जनसमस्या निवारण की प्रत्येक स्तर पर व्यवस्था सुनिश्चित की है। गुड गवर्नेंस तथा ई-गवर्नेंस से प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ की गई है।

इन योजनाओं का किया वर्णन

CM Akhilesh to promote his policies

मुख्य सचिव ने बताया कि समाजवादी पेंशन योजना के लिए 2424 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई। जनजातीय कल्याण, वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस पहल हुई।

रोजगार कार्यक्रमों में मनरेगा के तहत 41 लाख परिवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। कौशल विकास प्रशिक्षण योजना, लैपटॉप वितरण, बेरोजगारी भत्ता, हमारी बेटी उसका कल, कन्या विद्याधन योजना से अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित किया गया है।

रंजन ने कहा, ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3300 रुपये किया गया। 12वीं योजना में 3,61,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया जा चुका है। एक करोड़ लोगों को इसके तहत रोजगार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed