फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Akhilesh speaks about Amitabh Mulayam issue.

मुलायम-अमिताभ मुद्दे पर बोले अखिलेश, जानें क्या कहा

Tue, 14 Jul 2015 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद।
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद। Updated Tue, 14 Jul 2015 03:06 AM IST
विज्ञापन
CM Akhilesh speaks about Amitabh Mulayam issue.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी गलती पर हमें भी समझाते हैं। कोई काम होता है तो वह भी आपस में बैठ कर वार्ता करते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने यह बात आईजी अमिताभ ठाकुर की ओर से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर लगाए गए आरोप के सवाल में कही। हालांकि अगले ही पल चुप हो गए और विकास की बातें करने लगे।

फर्रुखाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों के हर सवाल का बडे ही सधे अंदाज में जवाब दिया। कई सवालों का इशारों में जवाब दिया तो कुछ पर चुप्पी साधे रखी।
विज्ञापन

देश की आर्थिक स्‍थिति में होगा सुधार

CM Akhilesh speaks about Amitabh Mulayam issue.

भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की मुलाकात को चल रही वार्ता के संबंध में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इससे देश की आर्थिक व्यवस्था में सुधार होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों के लिए पेंशन योजना चालू की।

इसमें भ्रष्टाचार को रोकने के लिए टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है। ताकि पात्र लोगों को सीधे लाभ मिल सके। पुलिस कर्मियों के आवासों के लिए 500 करोड़ दिया जाएगा।

साथ ही पुलिस में 40 हजार और भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोहिया गांवों में सभी को बिजली मिलेगी। ग्वालियार से नेपाल बार्डर तक फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इससे प्रदेश के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed