फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Akhilesh mocks Clean India Campaign.

अखिलेश ने उड़ाया मोदी के अभियान का मजाक!

Tue, 18 Nov 2014 06:13 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/ अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Nov 2014 06:13 PM IST
विज्ञापन
CM Akhilesh mocks Clean India Campaign.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रेस जितनी स्वतंत्र होगी लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया का भी रोल काफी बढ़ गया है। आज जिसके पास सबसे ज्यादा इनफॉरमेशन है, वह उतना ही मजबूत है। प्रेस व मीडिया का विभिन्न आंदोलनों में बहुत बड़ा योगदान रहा है। आजादी की लड़ाई में भी प्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) के दो दिवसीय 68वें सत्र के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पीजीआई की तर्ज पर लोहिया संस्थान में भी निशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी। पत्रकारों की जो भी समस्याएं हैं वे हम तक पहुंचाएं, सरकार यथासंभव उन्हें हल करेगी।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि आज मीडिया को रक्षा क्षेत्र में एफडीआई लाए जाने पर बहस छेड़नी चाहिए। लेबर रिफॉर्म लाया जा रहा है, यह किसके पक्ष में है, इस पर चर्चा होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने प्रधानमंत्री मोदी के सफाई अभियान पर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज एक नया चैलेंज शुरू हो गया है झाड़ू लगाने का। यह उसी तरह है जिस तरह कुछ समय पहले बर्फ के ठंडे पानी से नहाने का चैलेंज शुरू हुआ था।

मुख्यमंत्री ने इन्हें भी किया सम्मानित

CM Akhilesh mocks Clean India Campaign.

इससे पहले आईएफडब्ल्यूजे के अध्यक्ष के. विक्रम राव ने कहा कि दो दिनों के इस सत्र में पत्रकारों से जुड़ी सभी समस्याओं पर विचार किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतों से आए पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भी दिए। दिल्ली से आए वरिष्ठ पत्रकार परमानंद पांडेय के अलावा हेमंत तिवारी व सिद्धार्थ कलहंस ने भी अपने विचार रखे।

26 राज्यों के साथ ही श्रीलंका का भी प्रतिनिधिमंडल
26 वर्ष बाद लखनऊ में हो रहे इस सत्र में हिस्सा लेने के लिए 26 राज्यों के करीब 500 प्रतिनिधि यहां आए हैं। इसके अलावा श्रीलंका के भी पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल यहां आया है।

मनोज श्रीवास्तव के नाम पर सम्मेलन स्थल का नाम
अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मनोज श्रीवास्तव के नाम पर आईएफडब्ल्यूजे के कार्यक्रम स्थल का नाम रखा गया है। आईएफडब्ल्यूजे ने मनोज श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि देने के लिए विश्वेश्वरैया हाल का नाम ही मनोज श्रीवास्तव सभागार रख दिया है। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर कई जगह बैनर व फ्लैक्स भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed