फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Akhilesh meets to Dalai Lama.

दलाई लामा से बात के बाद अखिलेश ने रखी 'बुनियाद'

Mon, 02 Feb 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद।
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद। Updated Mon, 02 Feb 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
CM Akhilesh meets to Dalai Lama.

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा तेन्जिन ग्यात्सो और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मुलाकात में संकिसा के विकास की बुनियाद रखी गई। करीब 30 मिनट की मुलाकात में अखिलेश ने धर्मगुरु को संकिसा के विकास लिए पैसा, जमीन के साथ ही बाकी सहूलियतें देने का भी भरोसा दिया।

विज्ञापन


संकिसा में 2600 साल पहले बुद्ध के स्वर्ग से अवतरित होने की मान्यता है। इस अहम मुलाकात के बाद संकिसा के विश्व पर्यटन मानचित्र पर नए रूप में उभरने की उम्मीदें बन गई हैं। मुलाकात के दौरान संकिसा के होटल रायल रेजीडेंसी में कड़ी सुरक्षा रही।
विज्ञापन


दलाई लामा ने अखिलेश से कहा कि संकिसा बुद्धिस्टों के लिए पवित्र तीर्थ है। यहां पूरी दुनियां से अनुयायी आना चाहते हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर न होने से मुश्किल हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से संकिसा के विकास के लिए कुछ करने को कहा। साथ ही कहा कि पैसा किसी की पॉकेट में नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शिक्षा, चिकित्सा व विकास में खर्च हो। दलाई लामा ने कहा कि प्राचीन भारतीय ज्ञान उपयोगी है। आधुनिक भारत के लिए भी यह जरूरी है।

धर्मगुरू को दिलाया भरोसा

CM Akhilesh meets to Dalai Lama.

अखिलेश ने धर्मगुरु को भरोसा दिलाया कि संकिसा के विकास में वह हर मदद करेंगे। 100 से 500 एकड़ तक जितनी जमीन की जरूरत होगी, मुहैया कराई जाएगी। यह जमीन सरकार किसानों से वाजिब दामों पर खरीदेगी। विकास के लिए पैसा व दूसरी सहूलियतें भी मुहैया कराई जाएंगी।

इसके लिए उन्होंने डेवलपमेंट मैप बनाने के लिए कहा। डीएम एनकेएस चौहान को भी इस बावत निर्देश दिए। सीएम इस प्रोजेक्ट पर चर्चा के लिए राज्यमंत्री आलोक शाक्य व यूथ बुद्धिस्ट सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश बौद्ध को लखनऊ बुला गए।

अखिलेश ने लिया आशीर्वाद
अखिलेश ने बुके देकर दलाई लामा से आशीर्वाद लिया। दलाई लामा ने अखिलेश को परंपरागत सफेद उत्तरीय उढ़ाई। इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।

धर्मगुरु ने नेताजी से बताए पुराने संबंध

सीएम व दलाई लामा की मुलाकात शुरुआती हिचक के बाद गहरी होती चली गई। दलाई लामा के हाथ थामने से अखिलेश भावुक हो गए। धर्मगुरु ने कहा कि मुलायम सिंह से उनके पुराने संबंध हैं। दलाई लामा ने बताया कि सम्राट अशोक ने 30 हाथ ऊंचा गज स्तंभ संकिसा में भी बनवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed