फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh criticizes kanhaiya for addressing soldiers as rapist

कन्हैया के विवादित बयान पर यूपी के सीएम अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया

Fri, 11 Mar 2016 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी Updated Fri, 11 Mar 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh criticizes kanhaiya for addressing soldiers as rapist
कन्हैया के व‌िवाद‌ित बयान की अ‌ख‌िलेश ने की आलोचना - फोटो : Amar Ujala

सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कन्हैया को कश्मीर में तैनात सेना के बारे में ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। सेना या पुलिस के बारे में कुछ भी कहने से पहले उसका आधार होना चाहिए। 

विज्ञापन


वहीं, मीडिया को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्हें ऐसे बयान प्रकाशित या प्रसारित नहीं करने चाहिए, जिन्हें सुनकर संबंधित व्यक्ति के बारे में दुर्भावना पैदा होती हो। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री यहां गुरुवार दोपहर एक बजे सदर विधायक राजू यादव की बहन के शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान वह मीडिया से भी रूबरू हुए।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से संक्षिप्त वार्ता में कहा कि जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया को देश की सेना और उसके जवानों के बारे में कुछ कहने से पहले उसका आधार तलाश लेना चाहिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के जवान और पुलिसकर्मी हमारी सुरक्षा के लिए होते हैं। उनके बारे में इस प्रकार के बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मीडिया को भी उसकी जिम्मेदारी का अहसास दिलाया। 

इस दौरान उन्होंने मुरादाबाद के बिलारी से विधायक हाजी इरफान की मौत पर दु:ख व्यक्त किया। वरवधू को आशीर्वाद देने के बाद मुख्यमंत्री लगभग आधा घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर रुके। उसके बाद वापस सैफई चले गए।

पढ़ें कन्हैया का व‌िवाद‌ित बयान

cm akhilesh criticizes kanhaiya for addressing soldiers as rapist
कन्हैया ने बोले व‌िवाद‌ित बोल - फोटो : Demo

बता दें कि बीते दिनों कन्हैया ने जवानों को रेपिस्ट कहा था। उन्होंने कहा, हमारे सैनिकों के लिए हमारे मन में काफी सम्मान है। लेकिन फिर भी हम इस पर बात करेंगे कि कश्मीर में सुरक्षा बलों की ओर से महिलाओं का बलात्कार किया जाता है। 

कन्हैया ने कहा कि रवांडा में युद्ध के दौरान एक हजार महिलाओं से बलात्कार हुआ। अफ्रीका में जातीय संघर्ष के दौरान जब सेना दूसरे समूह पर हमला करती थी तो पहले महिलाओं से बलात्कार किया जाता था। 

आप गुजरात का उदाहरण लें, महिलाओं की न सिर्फ हत्या की गई, बल्कि पहले उनसे बलात्कार भी किया गया। इस बयान के बाद कन्हैया की मुश्किलें काफी बढ़ गईं और उन्हें लगातार आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed