फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm adityanath press conference

बोले सीएम योगी- यूपी के लिए गौरव की बात, सभी दल करें रामनाथ कोविद का समर्थन

Tue, 20 Jun 2017 10:27 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Jun 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
cm adityanath press conference
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
यूपी के सीएम योगी आद‌ित्यनाथ ने 5 केडी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा, यूपी के ल‌िए गौरव की बात है क‌ि यहां दल‌ित समुदाय के व्यक्त‌ि को राष्टपत‌ि पद का उम्मीदवार बनाया गया। उन्होंने कहा क‌ि प्रधानमंत्री जी ने यहां के व्यक्त‌ि को देश के सर्वोच्च पद के ल‌िए प्रस्ताव‌ित क‌िया ये बेहद खुशी की बात है। वह इस वक्त ब‌िहार के राज्यपाल हैं।
विज्ञापन


यूपी के छोटे से गांव में पले एक बेहद गरीब व्यक्त‌ि को इस पद तक लाना और सम्मान देना ये हर्ष की बात है। ऐसा करके पीएम और अम‌ित शाह ने सामाज‌िक चेतना जगाने का काम क‌िया है। योगी ने कहा, रामनाथ कोव‌िद को जो सम्मान द‌िया है क‌ि उसके ल‌िए मैं सबसे अपील करूंगा क‌ि दलगत भावना से ऊपर उठकर उनको ही चुनें।
विज्ञापन


यूपी की जनता के ल‌िए ये गौरव का व‌िषय है खासकर दल‌ित समुदाय के ल‌िए। सीएम ने सभी दलों से उन्हें समर्थन देने की अपील की। बता दें क‌ि बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को भाजपा की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्‍मीदवार बनाया गया जिसमें सत्तारूढ़ एनडीए के बाकी दलों ने भी अपनी सहमति जाहिर कर दी। कोविंद के नाम की घोषणा खुद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दोपहर बाद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed