फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clouds of confusion cleared over tax collection in industrial areas

Lucknow News: औद्योगिक क्षेत्रों में टैक्स वसूली पर भ्रम के बादल छंटे

Wed, 27 Nov 2024 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Clouds of confusion cleared over tax collection in industrial areas
उद्योग बंधु की बैठक लेते जिला​धिकारी

विज्ञापन



लखनऊ। सरोजनीनगर, तालकटोरा, अमौसी और चिनहट औद्योगिक क्षेत्रों में यूपीसीडा रखरखाव शुल्क वसूलेगा। वहीं, नगर निगम शहर भर में फैली इकाइयों से ही टैक्स वसूल पाएगा। जिस क्षेत्र में जो एजेंसी टैक्स वसूलेगी, वहां विकास की जिम्मेदारी उसी की होगी। जिलास्तरीय उद्योग बंधु की मंगलवार को हुई बैठक में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने इस पर स्थिति साफ की।

कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने कहा कि 25 सितंबर को यूपीसीडा की तरफ से आदेश आया कि औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना यूपीसीडा की जिम्मेदारी होगी। इसके बाद एजेंसियों में ही भ्रम की स्थिति बनी हुई है। नगर निगम जिन औद्योगिक क्षेत्रों में काम करवा रहा था, उसे भी रोक दिया है। जबकि 31 मार्च तक का टैक्स नगर निगम वसूल चुका है।
विज्ञापन




डीएम ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि यूपीसीडा अपने क्षेत्र की इकाइयों से टैक्स वसूलेगा। जिस औद्योगिक क्षेत्र से जितना टैक्स वसूला जाएगा, उसका 60 प्रतिशत वहां के विकास पर खर्च करेगा। इसी तरह यूपीसीडा के क्षेत्र से बाहर की इकाइयों से टैक्स वसूलने व रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण में मांगा सहयोग



बैठक में डीएम ने उद्यमियों से प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग मांगा। कहा कि सभी औद्योगिक इकाइयां अपने स्तर पर प्रदूषण नियंत्रण के जरूरी उपाय करें। यह भी जांचें कि प्रदूषणरोधी यंत्र सही से काम कर रहे हैं या नहीं।



उद्यमियों ने उठाया अतिक्रमण का मुद्दा

उद्यमियों ने जाम व तालकटोरा रोड के अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। डीएम ने तालकटोरा रोड के दोनों तरफ तीन-तीन मीटर तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी को दो मीटर के ब्लैकटॉप और एक मीटर चौड़ी कवर्ड नाली का डिजाइन तैयार करने के भी निर्देश दिए। वहीं, अमौसी व नादरगंज में टूटी सड़कों की मरम्मत किए जाने, मिनी औद्योगिक स्थान मऊ मोहनलालगंज में 11 हजार वोल्ट की लाइन तैयार किए जाने की जानकारी दी गई।



बैठक के बाद उद्यमियों की प्रतिक्रिया

जटिल प्रक्रियाएं काम में देरी की वजह



कार्यों में देरी के सवाल पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष विकास खन्ना ने कहा कि जटिल प्रक्रियाएं इसके लिए जिम्मेदार हैं। इसी वजह से प्रस्ताव पास होने के बाद भी काम शुरू होने में देरी होती है। बहरहाल डीएम ने टैक्स वसूली का 60 फीसदी से ज्यादा संबंधित क्षेत्र के विकास पर खर्च करने का सुझाव दिया है।



सरोजनीनगर में रोक दिया काम



सरोजनीनगर इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के महासचिव रितेश श्रीवास्तव कहते हैं कि एजेंसियों के बदलने से काम ठप पड़ गया है। यूपीसीडा के नए आदेश के बाद से नगर निगम ने सरोजनीनगर में चल रहे काम रोक दिए हैं। अगर यह क्षेत्र नगर निगम से बाहर आ गया है तो जल निगम यहां खोदाई क्यों कर रहा है?



---------------------------------



पीडब्ल्यूडी के नक्शे में 150, मौके पर 30 फीट ही सड़क


उद्यमी व आईआईए सदस्य दिनेश गोस्वामी ने तालकटोरा में बालाजी मंदिर के पास अतिक्रमण को लेकर सवाल उठाया। उनका कहना है कि पीडब्ल्यूडी के नक्शे में यहां सड़क 150 फीट चौड़ी है, जबकि मौके पर मात्र 30 फीट ही दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed