फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cleanliness of Ghats in Lucknow for Chhath Pooja.

Chhath Pooja: छठ पूजा को लेकर लखनऊ में हुई घाटों की सफाई, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

Wed, 26 Oct 2022 04:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 Oct 2022 04:26 PM IST
सार

लखनऊ में बुधवार को छठ पूजा के लिए घाटों की सफाई की गई। पूजा का आयोजन 30 व 31 अक्तूबर को किया जाएगा। तैयारियों का निरीक्षण नगर आयुक्त ने किया।

विज्ञापन
Cleanliness of Ghats in Lucknow for Chhath Pooja.
घाटों पर निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त इंदरजीत सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भोजपुरी समाज के प्रमुख पर्व छठ पूजा को धार्मिक परम्परा के अनुसार नदियों एवं नहरों के घाट के किनारे पुरूष व महिलाओं द्वारा सूर्य को अर्ध्य देकर पूजा-अर्चना कर श्रद्धा-भक्ति के साथ बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व दिनांक 30 व 31 अक्तूबर को सम्पन्न होना है। इस पर्व के दृष्टिगत शहर के विभिन्न घाटों पर पूर्व वर्ष की तरह नगर निगम लखनऊ द्वारा विभिन्न आवश्यक व्यवस्थायें समुचित रूप से कराई जा रही हैं।

विज्ञापन


इन व्यवस्थाओं के अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्र जहां छठ पूजा आयोजित की जा रही है वहां पर घाटों की साफ-सफाई, घाटों पर स्थित सीढ़ियों आदि की मरम्मत एवं अस्थायी सीढ़ियों की समुचित व्यवस्था, आसपास की साफ-सफाई, कूड़े का उठान, चूने का छिड़काव, सैनिटाईजेशन, एंटीलार्वा, फॉगिंग, पेयजल की व्यवस्था, महिलाओं हेतु चेंजरूम की व्यवस्था, सचल शौचालय, नदी व नहर किनारे उचित बैरिकेडिंग व टूटे स्थानों और रेलिंग की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, आगन्तुको के वाहनों हेतु पार्किंग इत्यादि व्यवस्थाएं नगर निगम लखनऊ द्वारा सुनिश्चित कराई जा रही है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त इंदरजीत सिंह द्वारा उपरोक्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण बुधवार को किया गया है। गोमती नदी के किनारे स्थित लक्ष्मण मेला मैदान एवं झूलेलाल वाटिका के निरीक्षण में नगर निगम द्वारा की जा रही व्यवस्था को संतोषजनक पाया गया तथा अवशेष कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त, नगर निगम द्वारा उपरोक्त समस्त कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु शहर के विभिन्न क्षेत्रों के घाट को सेक्टर में विभाजित कर जोनल अधिकारी, नगर अभियंता, जोनल सेनेटरी अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए 10 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

इन घाटों पर हुई साफ-सफाई
सेक्टर- 1  : लक्ष्मण मेला स्थित छठ पूजा।


सेक्टर- 2  : झूलेलाल घाट

सेक्टर- 3  :
1:  शाहीनूर कालोनी के सामने वाला मैदान।
2: राजा राहुल सिटी छठ पूजा घाट।
3: निराला गुप्ता के मकान के पास शाहीनूर कालोनी।
4: पाठकपुरम रायबरेली रोड, लखनऊ।
5: उतरेठिया में श्री पम्पी सिंह के घर के पास।
6:  सरस्वतीपुरम पी.जी.आई. में छठ पूजा घाट।

सेक्टर- 4 :
1:  मनकामेश्वर वाटिका घाट।
2: कदम रसूल वार्ड मोहन मीकिन पक्का पुल (संजिया घाट)।
3: अयोध्यादास वार्ड द्वितीय बन्धा बैरल नं.-2 घाट।

सेक्टर- 5
1: गौरी में श्री हीरालाल लॉ कालेज के बगल में।
2: रनियापुर में नवनिर्मित छठ पूजा घाट।
3: सरोजनी नगर में सैनिक स्कूल के पास।
4: आजाद नगर सरोजनी नगर में छठ पूजा घाट।

सेक्टर- 6
1: हिन्दनगर एल.डी.ए. कालोनी कानपुर रोड लखनऊ।
2:पी.डब्ल्यू.डी. कालोनी, लोक कालेश्वर मंदिर के पास।

सेक्टर-7
1: चिनहट प्रथम वार्ड में छोहरिया माता मंदिर प्रांगण स्थित तालाब पर।
2: काल्विन कालेज-निशातगंज वार्ड के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पीछे छठ।

सेक्टर-8
1: कुड़िया घाट

सेक्टर- 9 :
1:सेक्टर-आई एल.डी.ए. कालोनी कानपुर रोड।
2:रुचिखंड-2 में नागेश्वर मंदिर के पास छठ पूजा घाट।
3:सरोजनी नगर द्वितीय में छठ पूजा घाट।
4:दुर्गापुरी कालोनी में सामुदायिक केन्द्र के पास।
5:उतरेठिया में श्री पम्पी सिंह के घर के पास।

सेक्टर-10:
कुकरैल पिकनिक स्पॉट के पास चयनित घाट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed