{"_id":"688ccf87312dc05bbd0dc6f7","slug":"cleanliness-drive-held-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1320131-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पहली अगस्त से चलेगा रेलवे का स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पहली अगस्त से चलेगा रेलवे का स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से पहली अगस्त से 31 अक्तूबर तक दो चरणों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि आजादी की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। पहला चरण पहली से 15 अगस्त तक तथा दूसरा 16 अगस्त से 31 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत लखनऊ मंडल द्वारा विभिन्न जन-जागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रमदान, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, वर्कशॉप, रेलवे कॉलोनियों की सफाई, पैंट्री कारों का निरीक्षण किया जाएगा।