फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clean roads, lush green parks, and aware residents... that is how Paper Mill Colony Ward secured the top spot.

Lucknow News: स्वच्छ सड़कें, हरे-भरे पार्क और जागरूक निवासी... ऐसे अव्वल आया पेपर मिल कॉलोनी वार्ड

Wed, 09 Sep 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Clean roads, lush green parks, and aware residents... that is how Paper Mill Colony Ward secured the top spot.
पेपर मिल कॉलोनी।
लखनऊ। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में पेपर मिल कॉलोनी वार्ड ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। वार्ड को यह उपलब्धि कैसे मिली, इसमें पार्षद की क्या भूमिका रही और वार्ड के लोग सफाई व पर्यावरण को लेकर कितने जागरूक हैं, मंगलवार को अमर उजाला ने मौके पर पहुंचकर इसकी पड़ताल की। वार्ड में पहुंचने पर सड़कों पर सफाई व्यवस्था बेहतर मिली। पार्कों में हरियाली नजर आई। वहां माली भी काम करते मिले।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों से बातचीत में भी यही सामने आया कि वार्ड में सफाई और पार्कों के रखरखाव पर लगातार ध्यान दिया जाता है। लोगों का कहना है कि पार्षद नियमित रूप से वार्ड का निरीक्षण करते हैं और शिकायत मिलने पर उसका निस्तारण कराने का प्रयास करते हैं। कूड़ा प्रबंधन को लेकर भी निवासी जागरूक हैं। यही सामूहिक प्रयास वार्ड को देश में अव्वल बनाने की बड़ी वजह है।
विज्ञापन

वार्ड के लिए बड़ी उपलब्धि
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में पेपर मिल कॉलोनी वार्ड का देश में पहले स्थान पर आना पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसमें वार्ड के लोगों की मेहनत है, लेकिन पार्षद का योगदान भी अहम रहा है। वह सफाई व्यवस्था पर लगातार नजर रखते हैं और सुबह से ही वार्ड के निरीक्षण पर निकल जाते हैं। लोगों की शिकायतों का निस्तारण भी कराते हैं। वार्ड के निवासी भी जागरूक हैं और सड़क या खाली स्थान पर कूड़ा नहीं फेंकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार मिश्रा, स्थानीय निवासी
सफाई के प्रति जागरूक हैं निवासी
यह उपलब्धि पूरे वार्डवासियों की जागरूकता और मेहनत का परिणाम है। वार्ड में घरों के बाहर या सड़कों पर आमतौर पर गंदगी नहीं दिखाई देती। लोग अपना कूड़ा कूड़ा गाड़ी को ही देते हैं। कहीं गंदगी होने पर पार्षद को जानकारी दी जाती है और उसे जल्द हटवाया जाता है। पार्कों में हरियाली और उनका रखरखाव भी बेहतर है। सफाई और हरियाली के मामले में वार्ड की स्थिति अच्छी है।
- शेखर मालवीय, स्थानीय निवासी
कई साल की मेहनत का परिणाम
यह उपलब्धि एक-दो साल की मेहनत का नतीजा नहीं है। सफाई और कूड़ा प्रबंधन को लेकर लोगों को धीरे-धीरे जागरूक किया गया। वार्ड की निवासी प्रभा चतुर्वेदी ने भी कई साल पहले इस दिशा में पहल की थी। पार्कों की सफाई, कूड़े से खाद बनाने समेत कई कामों के लिए लोगों को जागरूक किया गया। पार्षद ने इन प्रयासों को आगे बढ़ाया और सहयोग किया। इसी लगातार प्रयास का परिणाम है कि आज वार्ड देश में पहले स्थान पर आया है।

- आलोक आचार्य, स्थानीय निवासी
पार्षद बोले - पूरे वार्ड में हरियाली, सफाई पर जोर
पांच बार से लगातार पार्षद हूं। पूरे वार्ड में करीब 80 पार्क हैं और कार्यकाल के दौरान इनकी हरियाली और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया गया। पार्कों में लाइटें और ओपन जिम भी लगवाए गए हैं। पूरे वार्ड में आपको हर तरफ हरियाली दिखेगी। कुकरैल के किनारे बने हरे शक्ति वन और उर्मिला वन से भी क्षेत्र में हरियाली बढ़ी है। वार्ड में खुले कूड़ाघरों को बंद कर आधुनिक कूड़ाघर बनवाए गए हैं। लोग भी जागरूक हुए हैं। मकान निर्माण के दौरान मलबा सड़क पर नहीं फेंकते और ग्रीन नेट का इस्तेमाल करते हैं। यह उपलब्धि एक साल की मेहनत का नतीजा नहीं, बल्कि करीब 25 साल से किए जा रहे लगातार प्रयासों का परिणाम है। वार्ड की सेवा सुबह पांच बजे से शुरू हो जाती है और देर रात तक जारी रहती है। अभी एक नाला बनाए जाने और एक सड़क की मरम्मत का काम बाकी है। इनके पूरा होने के बाद वार्ड और बेहतर नजर आएगा।
- राजेश सिंह गब्बर, पार्षद, पेपर मिल कॉलोनी वार्ड

पेपर मिल कॉलोनी।

पेपर मिल कॉलोनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed