फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   classmates beaten handicapped student in dr shakuntala misra university

लखनऊ की इस यूनिवर्सिटी में सहयोगियों ने दिव्यांग छात्र को पीटा, केस दर्ज

Fri, 30 Mar 2018 03:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Mar 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
classmates beaten handicapped student in dr shakuntala misra university
पिटाई में घायल छात्र राजन गुप्ता - फोटो : amar ujala
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के दिव्यांग छात्र की उसके सहयोगियों व कुछ वरिष्ठों ने 27 मार्च की देर रात पिटाई कर दी। दो दिन में इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो छात्र ने पारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस पड़ताल में जुटी है। बीए प्रथम वर्ष का छात्र राजन गुप्ता 27 मार्च की रात रेलवे भर्ती का फार्म भरकर हॉस्टल स्थित कमरे में पहुंचा। आरोप है कि गेट पर घात लगाए बीए प्रथम वर्ष के कन्हई लाल, एमए प्रथम वर्ष के सत्येंद्र कुमार, बीए तृतीय वर्ष केशौकत अली, राजेश कुमार गंगवार, सनोज बेजामिन ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


सभी ने उसे पीटा और भागने से पहले अगल-बगल के सहयोगियों के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी। राजन के मुताबिक, उसने विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी जानकारी दी। दूसरे दिन तक इंतजार किया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी छात्र अपने घर चले गए। बृहस्पतिवार को पारा थाने में एफआईआर कराई है। राजन ने कहा कि वह नही जानता कि सभी ने उसे क्यों मारा। वहीं, प्रॉक्टर प्रो. पी राजीवनयन ने कहा कि विश्वविद्यालय में दिव्यांग छात्रों के दो ग्रुप हैं।आरोपी छात्रों से पूछताछ की गई थी, लेकिन उन्होंने किसी घटना से इन्कार कर दिया। मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed