{"_id":"5e720e2a8ebc3e77a45ba5d6","slug":"classes-of-mbbs-and-bds-suspended-in-kgmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के विरोध जताने के बाद केजीएमयू में सभी कक्षाएं स्थगित, विभागों को बंद करने पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के विरोध जताने के बाद केजीएमयू में सभी कक्षाएं स्थगित, विभागों को बंद करने पर विचार
Wed, 18 Mar 2020 05:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Mar 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के चलते केजीएमयू में चल रहीं एमबीबीएस व बीडीएस सहित सभी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। बता दें कि इसे लेकर मंगलवार को छात्रों ने नाराजगी जाहिर की थी जिसके बाद कक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया गया। केजीएमयू प्रशासन विभागों को बंद करने पर भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन
पीजीआई व लोहिया संस्थान में डॉक्टर, पैरामेडिकल व नर्सिंग स्टाफ का अवकाश स्थगित कर दिया गया है। पीजीआई निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि इमरजेंसी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष प्रो. आरके सिंह को नोडल ऑफिसर बनाया गया है।
विज्ञापन
लोहिया संस्थान के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी ने बताया कि सभी की छुट्टियां रद्द कर अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।
वहीं, केंद्र सरकार से जारी निर्देशों के बावजूद लखनऊ में मंगलवार को मॉल खुले रहे। हालांकि सभी जगह सन्नाटा पसरा रहा। प्रशासन ने केंद्र के बंदी संबंधी निर्देश अभी न मिलने और एडवाइजरी के तहत कोरोना संक्रमण की रोकथाम के निर्देशों का पालन न होने पर प्रतिष्ठानों को बंद कराने की बात कही है।
विज्ञापन
प्रशासन के अनुसार, जनसमुदाय की सुरक्षा के लिए ही शहर में संचालित सभी मॉल व होटलों के आस पास 25 मीटर के दायरे में सेनेटाइजेशन को जरूरी बनाया गया है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के अनुसार प्रशासन पहले ही राजधानी क्षेत्र में संचालित सभी मॉल्स, मार्केट, रेस्टोरेंट व होटलों के लिए आवश्यक प्रोटोकॉल गाइड लाइन जारी कर चुका है।