फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Classes 1 to 5 will be taught in madrasas from March 1

एक मार्च से होगी मदरसों में कक्षा एक से लेकर पांच तक की पढ़ाई

Wed, 17 Feb 2021 10:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 17 Feb 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Classes 1 to 5 will be taught in madrasas from March 1
मदरसा - फोटो : Twitter
स्कूलों की तरह मदरसों में भी कक्षा एक से लेकर पांच तक के छात्रों की पढ़ाई एक मार्च से आरम्भ होगी। मदरसा बोर्ड ने सभी जिलों में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को कोरोना गाइडलाइन के तहत क्लास शुरू करवाने के निर्देश दिए है। कोरोना संक्रमण में कमी के बाद जहां प्रदेश के स्कूलों में अध्यापन कार्य धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है, वहीं प्रदेश के मदरसों में भी पढ़ाई आरम्भ हो गई है। उतर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार आरपी सिंह के अनुसार प्रदेश के मदरसों में मंगलवार से कक्षा छह से मुंशी-मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की पढ़ाई आरम्भ हो गई है। आगामी एक मार्च से कक्षा एक से लेकर पांच तक के छात्रों की भी पढ़ाई आरम्भ करने के निर्देश दिये गये हैं। मदरसों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए छात्रों के बीच में उचित दूरी, मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिंग आदि का पालन कड़ाई से कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed