{"_id":"661da77375d574fa2a0b6c44","slug":"class-iv-employee-dies-in-car-collision-raebareli-news-c-101-1-slko1032-113311-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार की टक्कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार की टक्कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत
Tue, 16 Apr 2024 03:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 16 Apr 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार को कार की टक्कर से बाइक सवार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के मवैया सुमेरपुर गांव निवासी अजय श्रीवास्तव (47) सरेनी ब्लॉक के देवपुर जूनियर हाईस्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे।
सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। सरेनी-सेमरी मार्ग पर एसएम सिंह सरस्वती विद्या मंदिर के निकट सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत से बेटे सौरभ श्रीवास्तव, पत्नी रेखा श्रीवास्तव, बेटी सारिका व श्रद्धा का रो-रो कर हाल बेहाल है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

शामली शुगर मिल में चनावी चर्चा करते किसान
विज्ञापन