फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Class 9 student commits suicide

Lucknow News: नौवीं के छात्र ने की खुदकुशी

Wed, 17 Dec 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Class 9 student commits suicide
आर्यन जायसवाल व उसके परिवारीजन।
लखनऊ। जानकीपुरम के सेक्टर-सी में कक्षा नौ के छात्र आर्यन जायसवाल (16) ने घर के तीसरे तल स्थित कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह स्कूल जाने के लिए जगाने पहुंची मां को उसका शव पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सोने जाने से पहले आर्यन मां को अपना मोबाइल दे गया था।
विज्ञापन


सिटी मांटेसरी स्कूल के छात्र आर्यन के पिता महेंद्र प्रताप जायसवाल सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं। परिवार में मां शोभना, जुड़वां बहनें रोजी, जैस्मीन और दादी संतोष हैं। फैजुल्लागंज निवासी मामा दीपू जायसवाल के अनुसार सोमवार रात खाना खाने के बाद आर्यन तीसरे तल पर बने कमरे में सोने की बात कहकर चला गया। सुबह 6:30 बजे शोभना उसे जगाने पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन


उन्होंने बगल की खिड़की से झांककर देखा तो आर्यन का शव फंदे से लटका था। शोभना की चीख सुन परिवार के अन्य लोग पहुंचे। महेंद्र ने खिड़की की जाली काटकर बेटे का शव उतारा। सूचना पर जानकीपुरम पुलिस व फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम ने बताया कि आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। परिजनों ने कोई आरोप भी नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपू ने बताया कि आर्यन पढ़ाई में अच्छा था। प्री एग्जाम में 78 प्रतिशत अंक आए थे। उसने हाईस्कूल में 98 प्रतिशत नंबर लाने का वादा किया था। घरवालों का पढ़ाई को लेकर आर्यन पर कोई दबाव नहीं था।





पंचिंग बैग बनाने के लिए लाया था रस्सी

घरवालों के मुताबिक आर्यन पंचिंग बैग बना रहा था। इसके लिए खरीदकर लाई रस्सी से लटककर उसने जान दे दी। कॉलोनी के लोगों का कहना था कि आर्यन बेहद शांत व सरल व्यवहार का था।




आर्यन आने वाला है...

आर्यन दादी का दुलारा था। वह रोजाना बाहर बैठकर उसके स्कूल से आने का इंतजार करती थीं। मंगलवार को भी वह घर के बाहर बैठीं एक ही रट लगाए थी कि स्कूल में छुट्टी हो गई है, आर्यन आने वाला है... उन्हें बदहवास देख कॉलोनी की महिलाओं की आंखें नम हो गईं। आर्यन अक्सर दादी को लेकर घर के बाहर टहलता था।

आर्यन जायसवाल व उसके परिवारीजन।

आर्यन जायसवाल व उसके परिवारीजन।

आर्यन जायसवाल व उसके परिवारीजन।

आर्यन जायसवाल व उसके परिवारीजन।

आर्यन जायसवाल व उसके परिवारीजन।

आर्यन जायसवाल व उसके परिवारीजन।

आर्यन जायसवाल व उसके परिवारीजन।

आर्यन जायसवाल व उसके परिवारीजन।

आर्यन जायसवाल व उसके परिवारीजन।

आर्यन जायसवाल व उसके परिवारीजन।

आर्यन जायसवाल व उसके परिवारीजन।

आर्यन जायसवाल व उसके परिवारीजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed