{"_id":"6a19d52c70a88545a4043a8d","slug":"class-10-student-hangs-herself-in-lucknow-ngo-operator-roams-around-with-body-in-car-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फंदे से झूली 10वीं की छात्रा, गाड़ी में लाश लेकर घूमता रहा एनजीओ संचालक; पिता ने की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फंदे से झूली 10वीं की छात्रा, गाड़ी में लाश लेकर घूमता रहा एनजीओ संचालक; पिता ने की जांच की मांग
Sat, 30 May 2026 12:01 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 30 May 2026 12:01 AM IST
सार
राजधानी में 10वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान में रहकर पढ़ती थी। एनजीओ संचालक उसकी लाश गाड़ी में लेकर घूमता रहा। पिता ने मामले की जांच की मांग की है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Girl Student demo
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में गोमती नगर के विपुल खंड की सृजन विहार कॉलोनी स्थित सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान (एनजीओ) में रहकर पढ़ाई करने वाली 10वीं की छात्रा पारुल उर्फ महिमा (16) ने बृहस्पतिवार देर शाम बाथरूम में फंदा लगा लिया। वह सुशील त्रिवेदी के एनजीओ के हॉस्टल में वर्ष 2025 से रह रही थी।
छात्रा के आत्महत्या करने के बाद सुशील ने उसे फंदे से उतारा, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी। खास बात यह है कि वह शव को गाड़ी में रखकर घूमता रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगाना बताया गया है।
विज्ञापन
इस पर रितेश ने तुरंत पुलिस को फोन किया और सुशील के एनजीओ पहुंचे। रितेश के फोन करने पर सुशील ने बताया कि वह सिधौली तक पहुंच गए हैं और अब गाड़ी लेकर लौट रहे हैं। रात करीब 1.30 बजे वह लखनऊ पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। अभिषेक ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

सुशील ने हरिद्वार में अंतिम संस्कार करने की कही बात
इंदिरा नगर निवासी पारुल के पिता अभिषेक सक्सेना अधिवक्ता रितेश रंजन चौबे की गाड़ी चलाते हैं। रितेश ने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार रात 11:00 बजे अभिषेक ने फोन कर बताया उनकी बेटी की मौत हो गई है। उस वक्त अभिषेक सवारी लेकर मनाली गए थे। बेटी की मौत की खबर सुनकर वह लौटने लगे। इस पर सुशील ने उनसे हरिद्वार में मिलने के लिए कहा, ताकि शव का वहीं पर अंतिम संस्कार किया जा सके।