फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clashes between two parties over possession, 11 people injured

Lucknow News: कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, 11 लोग घायल

Sat, 06 Sep 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 06 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Clashes between two parties over possession, 11 people injured
रामनगर। कोतवाली क्षेत्र रामनगर के बिलाखिया गांव में शुक्रवार देर शाम सहन की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठियां व ईंट पत्थर चले। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को सीएचसी में भर्ती लाय गया जहां से छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार बिलाखिया निवासी लेखपाल (52) व लैकराम (34) के बीच सहन की जमीन पर कब्जे को लेकर करीब तीन साल से विवाद चल रहा है। पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। गाली गलौज के साथ विवाद बढ़ा तो ईंट, पत्थर और लाठियां लेकर दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। करीब आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष से रामसरन (26), लेखपाल (52), संदीप(22), छब्बन (30), कमलेश (64), सूरज (18) घायल हुए। दूसरे पक्ष से ललित (17), सनीस (19), दिलीप (30), बब्बू (40), लैकराम (34) घायल हो गए। बबलू, लैकराम, लेकपाल, छब्बर, व संदीप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गरिमा पंत ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed