{"_id":"5def4deb8ebc3e87be2ce2ec","slug":"clash-between-two-leopard-in-katarniyaghat-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: आपसी संघर्ष के दौरान दो तेंदुओं ने एक युवक पर किया हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: आपसी संघर्ष के दौरान दो तेंदुओं ने एक युवक पर किया हमला, हालत गंभीर
Tue, 10 Dec 2019 01:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
घायल को अस्पताल ले जाते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट में दो तेंदुओं ने संघर्ष के दौरान पास के खेत में शौच कर रहे एक युवक को ज़ख्मी कर दिया। युवक को जख्मी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट अंतर्गत चहलवा ग्राम पंचायत के मजरा कैलाशनगर गांव निवासी युवक कल्लू पुत्र रंगीलाल मंगलवार सुबह करीब 6 बजे जंगल से सटे अपने ही खेत में शौच के लिए गया हुआ था।
विज्ञापन
शौच के दौरान ही उसने पास में दो तेंदुओं को आपस में लड़ता हुआ देखा तो वह सहम गया और वहां से भागने लगा तभी तेंदुओं ने उस पर हमला कर दिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े और हाका लगाते हुए तेंदुओं की तरफ भागे। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख तेंदुए जंगल की ओर भाग गए।
विज्ञापन
ग्रामीण जख्मी हालत में युवक को घर ले आए। मौके पर पहुंचे वन रक्षक अब्दुल सलाम ने युवक को एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर के लिए रेफर कर दिया गया। युवक के हाथ और पैरों में जख्म आए हैं।