{"_id":"5fcf414e95a97b073229adf7","slug":"clash-between-man-and-his-wife-husband-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में घर पहुंचे युवक का पत्नी से विवाद, मारपीट में पति की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब के नशे में घर पहुंचे युवक का पत्नी से विवाद, मारपीट में पति की मौत
Tue, 08 Dec 2020 02:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में शराब के नशे में घर पहुंचे एक मजदूर और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में सिर पर डंडा लगने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन-फानन परिजनों ने उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां से घर लौटते वक्त रास्ते में ही मजदूर ने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मूल रूप से उन्नाव जिले के थाना कोतवाली अंतर्गत इब्राहिम बाग निवासी सोनू लोधी (35) पिछले करीब आठ वर्ष से बंथरा के पिपहरी गांव स्थित अपनी ससुराल में घर बनाकर परिवार समेत रहता था। पुलिस के मुताबिक, सोनू शराब का आदी था और आए दिन घर में शराब पीकर पहुंचने से पति-पत्नी में विवाद होता था।

मृतक के भाई ने पत्नी के खिलाफ दी तहरीर
रविवार रात भी सोनू शराब के नशे में घर पहुंचा तभी रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी सुशीला से उसका विवाद होने के साथ ही दोनों में मारपीट हो गई। इसी बीच सोनू के सिर पर डंडा लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
परिजन उसे पास के निजी अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया लेकिन घर जाते समय रास्ते में सोनू की मौत हो गई। मृतक के भाई गोकुल ने उसकी पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मृतक के परिवार में पत्नी सुशीला के अलावा दो बेटियां प्रियांशी (8) और सोनाली (2) हैं।