{"_id":"66e45ac5a4f8ad3161019266","slug":"clash-between-lawyers-in-tahseel-court-in-sultanpur-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: तहसीलदार के न्यायालय में भिड़ गए वकील, जमकर चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: तहसीलदार के न्यायालय में भिड़ गए वकील, जमकर चले लात-घूंसे
Fri, 13 Sep 2024 09:01 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 13 Sep 2024 09:01 PM IST
सार
सुल्तानपुर जिले की सदर न्यायिक तहसील में वकीलों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना मिलने पर मामला शांत करवाया गया।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर जिले की सदर तहसील न्यायिक की कोर्ट में शुक्रवार को दो वकीलों के बीच भिड़ंत हो गई। कुछ ही देर में उनके सहयोगी भी आ गए, जिसके कारण बवाल बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले। बाद में तहसीलदार हृदयराम तिवारी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
तहसीलदार न्यायिक कोर्ट में दोपहर करीब 12:30 बजे तहसील बार के अधिवक्ता विजय सिंह किसी काम के सिलसिले में पहुंचे थे। जहां पहले से दीवानी न्यायालय के चार-पांच युवा अधिवक्ता एक प्राइवेट कर्मचारी को डांट रहे थे। अधिवक्ता विजय ने उन्हें ऐसा करने से रोका, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय से आठ-10 अधिवक्ता और आ गए, जिसके बाद तहसीलदार न्यायिक की कोर्ट में ही मारपीट में शुरू हो गई। इसकी जानकारी होने पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्हें भी विवाद शांत कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
बताया गया कि तहसीलदार न्यायिक की कोर्ट से निकलने के बाद फिर नायब तहसीलदार के कक्ष के सामने दोनों अधिवक्ता पक्षों के बीच फिर मारपीट हुई। तहसीलदार हृदयराम तिवारी ने बताया कि अधिवक्ताओं के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन