फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clash between electricity employees and councilor, employees lodged a complaint at the police station.

Lucknow News: बिजली कर्मचारियों और पार्षद में भिड़ंत, कर्मचारियों ने थाने पर दी तहरीर

Wed, 24 Dec 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Clash between electricity employees and councilor, employees lodged a complaint at the police station.
स्कूल के पास बिजली केबल बॉक्स लगाने पर हुआ विवाद।
लखनऊ। चौक स्थित लाजपत नगर प्राथमिक विद्यालय के पास बिजली केबल का बॉक्स लगाने को लेकर कर्मचारियों और पार्षद के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज बिजली कर्मचारियों ने चौक कोतवाली में लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन

घंटाघर सब स्टेशन के जेई अशोक कुमार का आरोप है कि वह अपने कर्मचारी अखिलेश पाल, मुजीब, विशाल, विनोद, विक्की के साथ मंगलवार को ट्रांसफार्मर से निकलने वाले केबल का बॉक्स लगाने के लिए पहुंचे थे, तभी पार्षद अनुराग मिश्रा पहुंचे और कर्मचारियों को काम बंद करने के लिए कहा। कर्मचारियों ने काम बंद नहीं किया तो पार्षद कर्मचारियों से मारपीट करने लगे। इस संबंध में चौक कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। दूसरी ओर, पार्षद अनुराग मिश्रा ने बताया कि पास में लाजपत नगर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को खतरा था। इसलिए केबल बॉक्स लगाने के लिए मना गया था। बिजली कर्मचारियों ने मानने से इन्कार किया तो काम बंद कराया गया था। इसके बाद कर्मचारियों ने सुरक्षा का आश्वासन दिया तो कम शुरू करवा दिया गया।

स्कूल के पास बिजली केबल बॉक्स लगाने पर हुआ विवाद।

स्कूल के पास बिजली केबल बॉक्स लगाने पर हुआ विवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed