{"_id":"676d117143883970ad0c440f","slug":"claim-to-build-complex-on-top-of-temple-on-vidhan-sabha-marg-in-lucknow-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: विधानसभा मार्ग में मंदिर के ऊपर कांप्लेक्स बनाने का दावा, गैर समुदाय के लोगों ने किया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: विधानसभा मार्ग में मंदिर के ऊपर कांप्लेक्स बनाने का दावा, गैर समुदाय के लोगों ने किया अवैध कब्जा
Thu, 26 Dec 2024 01:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:49 PM IST
सार
विधानसभा मार्ग में मंदिर के ऊपर कांप्लेक्स बनाने का दावा किया जा रहा है। इसकी शिकायत एलडीए के अधिकारियों से की गई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि गैर समुदाय के लोगों ने अवैध कब्जा करके इमारत खड़ी कर ली।
विज्ञापन
कांप्लेक्स के अंदर बना मंदिर
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी लखनऊ में मंदिर के ऊपर गैर समुदाय के बिल्डर द्वारा कांप्लेक्स बनाने का दावा किया जा रहा है। मामला गुरुवार तो एलडीए के अधिकारियों तक पहुंचा तो चर्चा शुरू हो गई। शिकायतकर्ताओं ने इसका नक्शा निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
गुरुवार को ब्राह्मण संसद के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा टीम के साथ एलडीए ऑफिस पहुंचे। उन्होंने सचिव से मुलाकात की। कहा कि विधानसभा मार्ग स्थित राणा प्रताप चौराहे पर एक कांप्लेक्स बना है। यह मंदिर की जमीन का अवैध रूप से कब्जा करके बनाया गया है।
विज्ञापन
मिला जांच का आश्वासन दिया
उनका दावा है कि उस स्थान पर राधा-कृष्ण का मदिर था। गैर समुदाय के लोगों ने इस पर अवैध कब्जा कर लिया। यहां पर कांप्लेक्स बना लिया। इस कांप्लेक्स में प्रतिवर्ष बकरीद मनाई जाती है। कहा कि एलडीए सचिव से मिलकर नक्शा निरस्त करने की मांग की है। सचिव ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन