फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   City's pace slows due to traffic pressure; commuters face inconvenience.

Lucknow News: यातायात के दबाव से धीमी हुई शहर की रफ्तार, हुई परेशानी

Thu, 03 Sep 2026 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
City's pace slows due to traffic pressure; commuters face inconvenience.
शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।
लखनऊ। बुधवार सुबह शहर के अलग-अलग स्थानों पर यातायात के दबाव से लोगों को परेशानी हुई। वीआईपी कार्यक्रम और सड़क पर खड़े वाहनों ने जाम की समस्या बढ़ा दी। काफी समय तक फंसे रहने से लोग गंतव्य तक देरी से पहुंचे।
विज्ञापन

दो दिनों की लगातार बारिश के बाद बुधवार सुबह लोगों को राहत मिली। हालांकि, कार्यालय जाने के समय जाम की समस्या जस की तस बनी रही। चारबाग, विधान भवन के सामने और भाजपा कार्यालय के नजदीक जाम लगा रहा। इसमें बाइक, कार, रिक्शा और ई रिक्शा चालक भी फंसे हुए थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के कारण रोके गए वाहन
सुबह 10:54 बजे विधान भवन के बाहर बैरिकेड लगाकर वाहन रोके गए। पुलिसकर्मियों ने बताया कि यह किसी कार्यक्रम के चलते हुआ। करीब 18 मिनट से अधिक समय तक वाहन रुके रहे। इस दौरान विधान भवन से बापू भवन तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर खड़ी कारों ने बढ़ाई परेशानी
भाजपा कार्यालय के गेट नंबर दो के पास लालबाग जाने वाले मार्ग पर 12:03 बजे जाम लग गया। सड़क पर खड़े वाहन इसका कारण बने। कुछ ही देर बाद एंबुलेंस चालक वहां प्रदर्शन करने आ गए, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया। इस बीच जनता को थोड़ी और देर तक जाम का सामना करना पड़ा।

चारबाग के पास भी जाम
चारबाग के नत्था चौराहे और मेट्रो स्टेशन के पास भी काफी देर तक जाम लगा रहा। लोगों ने बताया कि कार्यालय समय में यहां अक्सर जाम लगता है।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed