फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   City ready to welcome PM About 11 thousand pots were decorated on the route of PM from CM residence to Indira Gandhi Foundation.

PM Modi in Lucknow: पीएम के स्वागत के लिए सज-धजकर शहर तैयार, रंगबिरंगी रोशनी के अलावा 11 हजार गमले सजाए गए

Thu, 02 Jun 2022 11:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 02 Jun 2022 11:15 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लखनऊ पहुंच रहे है। वह इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजा रही है। प्रधानमंत्री के संबोधन के लिए इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में पोडियम लगाया जाएगा।

विज्ञापन
City ready to welcome PM About 11 thousand pots were decorated on the route of PM from CM residence to Indira Gandhi Foundation.
पीएम के स्वागत के लिए सज-धजकर शहर तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को लखनऊ आगमन से पहले उनके स्वागत के लिए शहर को सजाने का काम बुधवार को पूरा कर लिया गया। मुख्यमंत्री आवास से लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित आयोजन स्थल तक पीएम के रूट पर नगर निगम और एलडीए ने 11 हजार गमले सजाए हैं। वहीं, 72 वर्टिकल गार्डेन लगाने के साथ 2526 स्ट्रीट लाइट के खंभों पर नई तिरंगी रोशनी वाली स्ट्रिप झालरें भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन


शहर में सड़कों के किनारे और बीच में डिवाडइर पर सुंदर गमले रखे गए हैं तो लोहिया पथ व गोमती नगर में आकर्षक वॉल पेंटिंग भी कराई गई है। गोमती पर बने पुल के खुले कोने को भी ग्रीन जाली से ढक दिया गया है। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि लामार्टिनियर ग्राउंड से गोल्फ क्लब चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ जाली व स्ट्रीट लाइटों को सजाया गया है। 
विज्ञापन


कालीदास मार्ग होते हुए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक मुख्य मार्ग की दीवारों पर चित्रकारी कराई गई है। आयोजन स्थल व उसके आसपास के प्रमुख मार्गों पर सफाइ्र के लिए 250 कर्मचारी भी लगाए गए हैं। एडीएम सिटी पूर्वी केपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को तैयारियों का एक बार फिर से निरीक्षण कर बचे काम पूरे कराए जाएंगे। सरकारी और ऐतिहासिक इमारतों को भी तिरंगा रोशनी से सजाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी हुई सजावट
सोमनाथ द्वार से अर्जुनगंज मरी माता मंदिर, अर्जुनगंज बाजार में मोड़ से लेकर कानपुर रेड पर शहीद पथ मोड़ और वहां से अमौसी तक  स्ट्रीट लाइट के पोलों पर तिरंगी लाइटें लगाई गईं। अर्जुनगंज से हुसड़िया ओवरब्रिज व कमता शहीद पथ तक पेंटिंग व लाइटिंग की गई। समतामूलक चौराहा, हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग, नगर निगम मुख्यालय को तिरंगी रोशनी से सजाया गया।

बिना आरटीपीसीआर नहीं मिलेगा कार्यक्रम में प्रवेश

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ज्यूपिटल हॉल में प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम में वीवीआईपी अतिथियों की मौजूदगी में इस हॉल में प्रवेश आसान नहीं होगा। जिला प्रशासन के आदेश के बाद प्रवेश के लिए सभी अतिथियों को कोरोना की आरटीपीसीआर जांच करानी होगी। बुधवार को आयोजन की तैयारियों को लेकर डीएम अभिषेक प्रकाश ने जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया, एडीएम सिटी पूर्वी केपी सिंह की मौजूदगी में विशिष्ट अतिथियों के लाइजनिंग अफसर व पीएसओ के साथ बैठक की। 

इसमें बताया गया कि आयोजन के समय उन्हें कैसे काम करना होगा। अतिथियों के लिए सभी प्रमुख होटलों में हेल्प डेस्क बनेगी। एयरपोर्ट पर भी स्वागत के समय विशिष्ट अतिथियों को वेलकम किट दी जाएगी। डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि अतिथियों का आना बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। पीएसओ का काम विशिष्ट अतिथियों को आईजीपी में छोड़ने के बाद उनकी गाड़ियों को तय पार्किंग में खड़ा करना होगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सुबह 9:30 बजे तक सभी विशिष्ट अतिथि आईजीपी पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed