{"_id":"675f3e1481c14882950f1e09","slug":"city-congress-will-gather-crowd-to-surround-vidhan-bhavan-lucknow-news-c-13-1-lko1028-995497-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विधानभवन घेरने के लिए शहर कांग्रेस जुटाएगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विधानभवन घेरने के लिए शहर कांग्रेस जुटाएगी भीड़
Mon, 16 Dec 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
विधानभवन घेरने के लिए शहर कांग्रेस जुटाएगी भीड़
लखनऊ। विधानभवन घेराव की तैयारियां पुख्ता करने के लिए रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जाकर बैठक की। शहर कांग्रेस उत्तरी के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। इसमें सामने आया कि पदाधिकारी करीब 1500 कार्यकर्ताओं के साथ 18 दिसंबर को होने वाले घेराव प्रदर्शन में शामिल होंगे।
बैठक में शहर कांग्रेस उत्तरी के निवर्तमान अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव (त्यागी) के अलावा कई पूर्व विधायक भी शामिल हुए। कुछ कार्यकर्ताओं ने बताया कि ऐसा काफी अर्से के बाद हुआ है कि किसी प्रदेश अध्यक्ष ने पार्क रोड स्थित कार्यालय में बैठक की। अब तक प्रदेश कार्यालय में ही बैठक होती थी। पदाधिकारियों ने बताया कि वह अपने वार्ड से कितने कार्यकर्ता घेराव के लिए लाएंगे। शहर में 110 वार्ड हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या, सरकारी संपत्तियों का निजीकरण, बिगड़ती कानून व्यवस्था, किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्यकर्ता घेराव कार्यक्रम में मजबूती से हिस्सा लें। इस दौरान कांग्रेस नेता शिव पांडे, शरद मिश्रा, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, अनुसुइया शर्मा मौजूद रहीं।