फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   city center at three railway station

Lucknow News: जंक्शन, ऐशबाग, बादशाहनगर स्टेशन पर बनेंगे सिटी सेंटर

Tue, 28 Mar 2023 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
city center at three railway station
लखनऊ। ट्रेन से सफर करने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे हैं और ट्रेन लेट है। खाली बैठकर परेशान हो रहे हैं तो आपके मनोरंजन का रेलवे प्रशासन इंतजाम करने जा रहा है। लखनऊ जंक्शन, बादशाहनगर व ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर सिटी सेंटर बनाए जाएंगे। इसमें गेमिंग जोन व फूडकोर्ट बनेंगे, जहां यात्री अपने बच्चों के साथ खेलों का आनंद ले सकेंगे। वहीं जंक्शन पर थिएटर बनाया जाएगा, जहां बच्चों के लिए डॉक्यूमेंट्री चलाई जाएगी। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के अनुभवों को उत्कृष्ट बनाने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल लगातार प्रयासरत है। एक ओर जहां लखनऊ जंक्शन पर एसी लाउंज को दोबारा शुरू करने की कवायद हो रही है। वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन, ऐशबाग, बादशाहनगर, बस्ती, गोंडा और गोरखपुर स्टेशन पर गेमिंग जोन बनाने की तैयारी की जा रही है। इन गेमिंग जोन को विकसित करने के लिए रेलवे एजेंसी का सहयोग लेगा। अधिकारियों ने बताया कि इन गेमिंग जोन में बच्चों के लिए इनडोर गेम्स के इंतजाम होंगे। गेमिंग मशीनें लगाई जाएंगी। इसके लिए स्टेशनों पर जगह तलाशी जा रही है। गेमिंग जोन के लिए यात्रियों को अलग से भुगतान करना पड़ेगा, ऐसे आसार जताए जा रहे हैं, हालांकि रेलवे अफसर चार्ज पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण में लखनऊ मंडल के जंक्शन, बादशाहनगर, ऐशबाग सहित छह रेलवे स्टेशनों पर गेमिंग जोन की अनुमति मिल गई है। एजेंसी की मदद से इसको जल्द ही शुरू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जंक्शन पर बनेगा थिएटर, चलेंगी डॉक्यूमेंट्री
लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर थिएटर बनाया जाएगा, जिसकी क्षमता पचास सीटों की होगी। इसके लिए जगह तलाशी जा रही है। इस थिएटर में बच्चों के लिए देशप्रेम से ओतप्रोत फिल्में चलाई जाएंगी। उन्हें अच्छा नागरिक बनाने के लिए साफ-सफाई व कर्तव्यों पर केंद्रित फिल्में व डाक्यूमेंट्री दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन


यह है सिटी सेंटर की अवधारणा
रेलवे अफसर बताते हैं कि सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन शहर के अंदर हैं। ऐसे में इन स्टेशनों को सिटी सेंटर के तौर पर विकसित किया जाना है। यहां गेमिंग जोन, थिएटर, फूडजोन आदि बनाए जाएंगे। सिटी सेंटरों का इस्तेमाल न केवल स्टेशन पर यात्री उठा सकेंगे, बल्कि आम लोगों के लिए भी यह खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed