{"_id":"676d5fd63218d6a29905ca81","slug":"cisf-jawan-has-been-accused-of-misdeeds-teenager-on-pretext-of-marriage-in-lucknow-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: CISF जवान ने शादी का झांसा देकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, होटल बुलाकर लूटी आबरू: अब मुकर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: CISF जवान ने शादी का झांसा देकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, होटल बुलाकर लूटी आबरू: अब मुकर रहा
Thu, 26 Dec 2024 07:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Dec 2024 07:23 PM IST
सार
CISF जवान ने शादी का झांसा देकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया। आलग अलग होटल बुलाकर दुष्कर्म किया। अब शादी से मना कर रहा है। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में युवती ने सीआईएसएफ के सिपाही पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी वाराणसी निवासी चंद्रभान आर्य के खिलाफ 24 दिसंबर को कैसरबाग थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
अलीगंज निवासी युवती के अनुसार सालभर पहले सोशल मीडिया एप के जरिये चंद्रभान से दोस्ती हुई थी। उसने पहले उन्हें प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा दिया। पांच व 25 अगस्त और 9 व 10 नवंबर को कैसरबाग में अलग-अलग होटल में बुलाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन पहले आरोपी ने बातचीत बंद कर दी।
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा बयान
12 नवंबर को युवती ने आरोपी के घर पहुंचकर शादी की बात कही तो उसके पिता ने धमकी देते हुए भगा दिया। इसके बावजूद आरोपी ने जल्द शादी का आश्वासन देकर वापस लखनऊ भेज दिया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन