CISCE Board ISC Result 2026: चमके लखनऊ के सितारे, 10वीं में शिवम तो 12वीं में ओशीन रहे टॉपर
सीआईएससीई बोर्ड के नतीजों में लखनऊ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। 10वीं में शिवम अवस्थी ने 99.80% और 12वीं में ओशीन, जैनब, संस्कृति व छवि ने 99.75% अंक हासिल किए। कई छात्रों ने 99% से अधिक अंक लाकर शहर का नाम रोशन किया।
विस्तार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने बृहस्पतिवार को इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, कक्षा- 10वीं (आईसीएसई) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट कक्षा-12वीं (आईएससी) का परिणाम जारी कर दिया।
परिणाम में एलपीसी राजाजीपुरम के कक्षा 10वीं के छात्र शिवम अवस्थी ने 99.80 प्रतिशत हासिल किया। कक्षा 12वीं के परिणाम में सीएमएस की छात्रा ओशीन अग्रवाल, जैनब फातिमा, संस्कृति चंदेल और छवि मिश्रा ने 99.75 प्रतिशत अंक हासिल कर लखनऊ का मान बढ़ाया है।
सीएमएस के मीडिया प्रभारी ऋषि खन्ना ने बताया कि कक्षा 10वीं के परिणाम में 20 से अधिक विद्यार्थियों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इसी तरह कक्षा 12वीं के परिणाम में 42 से अधिक विद्यार्थियों 99 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर शहर और विद्यालय का नाम रौशन किया है। परिणाम में सेंट जोसेफ कॉलेज और एलपीसी राजाजीपुरम के मेधावियों ने भी 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए।
कक्षा 10वीं में 98.21 व कक्षा 12वीं में 98.40 प्रतिशत रहा परिणाम
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने बृहस्पतिवार को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का परिणाम जारी किया। दोनों बोर्ड की परीक्षाओं में 98 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इनमें कक्षा 10वीं का 98.21, जबकि कक्षा 12वीं का 98.40 प्रतिशत रिजल्ट रहा।
अनएडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व सेंट जोसेफ विद्यालय के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने बताया कि राजधानी के 120 विद्यालयों में आईसीएसई कक्षा-10वीं की परीक्षा हुई, जिसमें 14,500 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
इसी तरह राजधानी के 100 विद्यालयों में आईएससी कक्षा-12वीं की परीक्षा आयोजित हुई, इनमें करीब 12 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। दोनों कक्षाओं की परीक्षा में 98 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। सीएमएस के मीडिया प्रभारी ऋषि खन्ना ने बताया कि संस्थान के सभी सात परिसरों में कुल 7030 अभ्यर्थी पंजीकृत थे इनमें 100 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
पिता नहीं रहे, संघर्ष के बीच मां ने पढ़ाया, बिटिया ने पाए 99.4% अंक
इंसान के जज्बे के आगे दुश्वारियां बौनी साबित होती हैं। आईसीएसई की परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली राजाजीपुरम की एलडीए कॉलोनी निवासी फरीन खान इसकी मिसाल हैं। सीएमएस राजाजीपुरम की छात्रा फरीन बताती हैं कि सात वर्ष पहले पिता जाहिद खान की मृत्यु के बाद मां आयशा खान ने संघर्षों के बीच उन्हें पढ़ाया।
वह घर पर उनकी पढ़ाई का ध्यान रखती थीं। उन्होंने सफलता का श्रेय नानी को भी दिया। फरीन का कहना है कि पिता का सपना था कि वह आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करे, इसलिए यही लक्ष्य रखा है। इसके लिए जितनी कठोर मेहनत की जरूरत होगी, वह करने के लिए तैयार हैं। फरीन ने बताया कि घर पर रोजाना तीन से चार घंटे नियमित पढ़ाई की।
दसवीं के मेधावी
नाम: अफशान अहमद
प्रतिशत: 99.4
स्कूल: सीएमएस गोमती नगर-1
पिता: महमूद आलम, अर्शी बानो
सफलता का मंत्र: कड़ी मेहनत
लक्ष्य: इंजीनियर
नाम: दिव्यांश कुशवाहा
प्रतिशत: 99.4
स्कूल: सीएमएस गोमती नगर-1
माता-पिता: पीसी कुशवाहा, डॉ. सुमित्रा मौर्या
सफलता का मंत्र: लक्ष्य बनाकर पढ़ाई की
लक्ष्य: आईआईटी में प्रवेश की तैयारी
नाम: कार्तिकेय पांडेय
प्रतिशत: 99
माता-पिता: राघवेंद्र पांडेय, अजया पांडेय
स्कूल: सेंट फेडलिस कॉलेज, विकास नगर
सफलता का मंत्र: स्कूल के बाद घर भी कड़ी मेहनत
लक्ष्य: इंजीनियर
नाम: रिद्धि तिवारी
प्रतिशत: 99.4
माता पिता: डॉ. भुवन तिवारी, सोनिका तिवारी
स्कूल: लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज
सफलता का मंत्र: छह घंटे घर पढ़ाई
लक्ष्य: डॉक्टर
नाम: वान्या मेहरा
प्रतिशत: 99.25
माता-पिता: गौतम मेहरा, रितिका मेहरा
स्कूल: लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज
सफलता का मंत्र: शेड्यूल के साथ पढ़ाई
लक्ष्य: ईको आनर्स की तैयारी
नाम: नंदिका गुप्ता
प्रतिशत: 98.25
माता पिता: पंकज कुमार गुप्ता, डॉ. कविता चतुर्वेदी
स्कूल: लार्माटिनियर गर्ल्स इंटर कॉलेज
सफलता का मंत्र: खेल के साथ पढ़ाई की
लक्ष्य: एमबीए की पढ़ाई और आईएएस
नाम: मुआज सिद्दीकी
प्रतिशत: 99.2
माता-पिता: वकार हुसैन सिद्दीक, रोशन जहां
स्कूल: सीएमएस महानगर
सफलता का मंत्र: तनाव से दूर
लक्ष्य: इंजीनियर
नाम: युवराज सिंह
प्रतिशत: 99.2
माता-पिता: मनीष कुमार सिंह
स्कूल: सीएमएस महानगर
सफलता का मंत्र: घर पर तीन घंटे रोज पढ़ाई
लक्ष्य: इंजीनियर
नाम: अर्श सिंहल
प्रतिशत: 99
माता पिता- उदित सिंहल, डॉ. स्वाति जैन
स्कूल: सीएमस गोमती नगर 1
सफलता का मंत्र:
लक्ष्य: डॉक्टर
12वीं के मेधावी
नाम: आर्या द्विवेदीप्रतिशत :99.5
स्कूल : सीएमएस अलीगंज
माता-पिता : सौम्या द्विवेदी व एपी द्विवेदी।
सफलता का मंत्र : असाइनमेंट से तैयारी।
लक्ष्य : इंजीनियर बनना।
नाम : भानु प्रकाश वर्मा
प्रतिशत :99.5
स्कूल : सीएमएस अलीगंज
माता-पिता: संजू वर्मा व जेपी वर्मा।
सफलता का मंत्र : कोचिंग के साथ पढ़ाई।
लक्ष्य : इंजीनियरिंग।
नाम : शिवप्रिया पाठक
प्रतिशत : 99.5
स्कूल : सीएमएस गोमीनगर विस्तार
माता-पिता: निधी पाठक व श्याम सुंदर पाठक।
सफलता का मंत्र : सात से आठ घंटे पढ़ाई।
लक्ष्य: यूपीएससी की तैयारी।
नाम : आदित्य त्रिपाठी
प्रतिशत : 99.5
स्कूल : सीएमएस गोमती नगर
माता-पिता: मीरा त्रिपाठी व अवधेश कुमार।
सफलता का मंत्र : नोट्स से नियमित अध्ययन।
लक्ष्य : बीटेक के बाद यूपीएससी की तैयारी।
नाम : अद्वित धवन
प्रतिशत: 99.5
स्कूल : सीएमएस गोमतीनगर
माता-पिता : पूजा धवन व सिद्धार्थ धवन।
सफलता का मंत्र: नोट्स से तैयारी।
लक्ष्य: गेम डेवलपर बनना।
नाम : आर्ना बाजपेई
प्रतिशत : 99.5
स्कूल: सीएमएस कानपुर रोड
माता-पिता: सची बाजपेई व जयद बाजपेई।
सफलता का मंत्र : नियमित कक्षाएं।
लक्ष्य: डॉक्टर बनना।
नाम: हंसिका जग्गी
प्रतिशत: 99.5
स्कूल: सीएमएस राजाजीपुरम
माता-पिता: विदिश व राजीव जग्गी।
सफलता का मंत्र: नोट्स से तैयारी।
लक्ष्य: सिविल सर्विस।
नाम: वैलेस
प्रतिशत : 99.75
स्कूल: सीएमएस, आरडीएसओ
माता-पिता : नीलम यादव व अमरजीत सिंह।
सफलता का मंत्र : नियमित पढ़ाई।
लक्ष्य : स्नातक की पढ़ाई, सिविल सर्विस।
नाम: प्रखर सिंह
प्रतिशत: 99.25
स्कूल: सेंट जोसेफ कॉलेज
माता-पिता: कर्मवीर सिंह व बीना सिंह
सफलता का मंत्र: नोट्स से तैयारी।
लक्ष्य : इंजीनियर बनना।
नाम: नायरा सफी खान
प्रतिशत: 99.25
स्कूल: लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज
माता-पिता: निदा मुशीर व स्व. सफी खान।
सफलता के मंत्र : नोट्स व नियमित कक्षाएं
लक्ष्य : सिविल सर्विस।
नाम: वान्या मेहरा
प्रतिशत : 99.25
स्कूल : लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज
माता-पिता: रीतिका मेहरा व गौतम मेहरा।
सफलता का मंत्र : नोट्स से नियमित अध्ययन।
लक्ष्य: डॉक्टर बनना।