Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Circle rates are now at Rs 30 lakh and Rs 1.30 crore per hectare

Lucknow News: कहीं 30 लाख तो कहीं 1.30 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर हुआ सर्किल रेट

Fri, 05 Jun 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Circle rates are now at Rs 30 lakh and Rs 1.30 crore per hectare
लखनऊ। राजधानी में भूमि के नए सर्किल रेट लागू होने के साथ ही जिले में जमीन की कीमतों का नया नक्शा सामने आ गया है। जिलाधिकारी विशाख जी के आदेश से नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं और अब संपत्तियों की रजिस्ट्री इन्हीं दरों के आधार पर होगी।
विज्ञापन



अब राजधानी में सड़क किनारे स्थित कृषि भूमि का सर्किल रेट 1.30 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जबकि कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में यह दर मात्र 38 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है। वहीं, सामान्य कृषि भूमि की दरें 30 लाख रुपये से लेकर 70 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन




नई सूची में सबसे अधिक चर्चा सरोजनीनगर क्षेत्र की है। भागूखेड़ा चौराहा से किसान पथ तक तथा जुनाबगंज चौराहा से भागूखेड़ा मार्ग तक स्थित भूमि का मूल्यांकन 130 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। यह राजधानी में सड़क किनारे कृषि भूमि की सर्वाधिक दर है। माना जा रहा है कि किसान पथ, एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों की वजह से इन इलाकों की जमीन के मूल्य में लगातार वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके विपरीत मोहनलालगंज तहसील के कई गांवों में सड़क किनारे कृषि भूमि की दर 38 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तय की गई है। कनेरी, कोडरा रायपुर, खुद्दीखेड़ा, गोविंदपुर, जमौरिया, जहांगीरपुर, नटौली और नंदौली जैसे गांव सबसे कम मूल्यांकन वाले क्षेत्रों में शामिल हैं। इस प्रकार सबसे महंगी और सबसे सस्ती सड़क किनारे कृषि भूमि के बीच 92 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर का अंतर है।




सरोजनीनगर क्षेत्र में सामान्य कृषि भूमि 70 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर
सामान्य कृषि भूमि की बात करें तो सरोजनीनगर और उसके आसपास के विकसित क्षेत्रों में यह दर 70 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक पहुंच गई है। वहीं, मोहनलालगंज क्षेत्र के कई गांवों में सामान्य कृषि भूमि का सर्किल रेट 30 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। सामान्य भूमि की अधिकतम और न्यूनतम दरों के बीच 40 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर का अंतर है। बंथरा सिकंदरपुर, रायपुर, हुलासखेड़ा, सिठौली कला, बेंदौवा, रतियामऊ और पहाड़पुर जैसे गांव भी महंगे क्षेत्रों की सूची में शामिल हैं, जहां सड़क किनारे कृषि भूमि की दर 70 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक निर्धारित की गई है। दूसरी ओर, ग्रामीण और कम विकसित क्षेत्रों में दरें अपेक्षाकृत कम रखी गई हैं।


फैक्ट फाइल
सबसे महंगी जनपदीय मार्ग की भूमि : सरोजनीनगर क्षेत्र में 130 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर।
सबसे महंगी सामान्य कृषि भूमि : 70 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर।
सबसे सस्ती जनपदीय मार्ग की भूमि : मोहनलालगंज क्षेत्र के कई गांव में 38 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर।
सबसे सस्ती सामान्य कृषि भूमि : 30 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर।
सामान्य भूमि में अधिकतम और न्यूनतम दर का अंतर : 40 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर।
जनपदीय मार्ग की भूमि में अधिकतम और न्यूनतम दर का अंतर : 92 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed