फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cinema hall open but people maintain social distancing

सिनेमा हॉल तो खुले, पर दर्शकों ने बनाई सोशल डिस्टेंसिंग

Fri, 16 Oct 2020 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cinema hall open but people maintain social distancing
सिनेमा हॉल तो खुले, पर दर्शकों ने बनाई सोशल डिस्टेंसिंग
विज्ञापन

राजधानी में बृहस्पतिवार को सिने मल्टीप्लेक्स खुले जरूर, लेकिन देर शाम तक सिनेमा हॉल में 50 से भी कम दर्शक पहुंचे।
आइनॉक्स मल्टीप्लेक्स में थप्पड़, शुभ मंगल ज्यादा सावधान, सिंबा, मलंग और तान्हाजी समेत कई हॉलीवुड हिंदी डब मूवी लगीं।
इस दौरान कुर्सियों पर दूरी के मार्क्स बने थे, मिनट-मिनट पर स्टाफ ऑडी के दरवाजों के हैंडल साफ करते दिखे। साथ ही ग्राउंड पर जगह-जगह बने दूरी वाले गोले बने थे। शुक्रवार को शहर के सिंगल स्क्रीन सिनेमा खुलेंगे।
आइनॉक्स उमराव : यहां दोपहर तक सन्नाटा रहा, लेकिन शाम को 2 ऑडी में दर्शकों की संख्या दहाई तक पहुंची। जीएम आइनॉक्स उमराव प्रणय ने बताया कि दोपहर 2:45 बजे के शो में पांच दर्शक आये। शाम के दो शो में 17 और 14 दर्शक जुटे। लेकिन एक शुरुआत हुई, ये अच्छा रहा।
विज्ञापन

आइनॉक्स रिवरसाइड गोमतीनगर : यहां दोपहर के दो शो टाइम खाली ही गए। इसके बाद के शो में आये दो दर्शकों ने थप्पड़ मूवी ऑडी में तसल्ली से देखी। मैनेजमेंट के ड्यूटी इंचार्ज संजय ने बताया कि तय किया था कि एक भी दर्शक आया तो शो चलाएंगे। वीकेंड में अच्छी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइनॉक्स क्राउन : अयोध्या रोड स्थित आईनॉक्स क्राउन मल्टीप्लेक्स में दोपहर के शो में हॉलीवुड की हिंदी डब मूवी ब्लडशॉट का पहला शो रहा। ऑडी नंबर 2 में आए तीन दर्शकों ने मूवी देखी। आईनॉक्स क्राउन के उदय विक्रम ने बताया कि जैसे-जैसे जानकारी होती जाएगी दर्शक जुटेंगे। लॉकडाउन के दौरान और इससे पहले की लगभग आधा दर्जन मूवीज सेलेक्ट की हैं। सरकार की तय गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।

फीनिक्स का पीवीआर रहा बंद
आलमबाग फीनिक्स में पीवीआर बंद रहा। अन्य जगह भी यही हाल रहा। इस बात की चर्चा रही कि नई मूवी आने के साथ कवायद शुरू होगी। सिंगल स्क्रीन सिनेमा शुक्रवार से चलेंगे। अधिकतर एक या दो शो चलाने की तैयारी कर रहे हैं। जिनमें लॉकडाउन से पहले की हिट मूवी देखी जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed