फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cigarette and alcohol addiction increasing infertility among girls

Lucknow News: सिगरेट-शराब की लत युवतियों में बढ़ा रही बांझपन

Sat, 08 Feb 2025 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Cigarette and alcohol addiction increasing infertility among girls

विज्ञापन
लखनऊ। सिगरेट, शराब की लत युवतियों में बांझपन बढ़ा रही है। युवकों की बात करें तो उनके शुक्राणु सही से नहीं बन रहे। ऐसे युवाओं को आईवीएफ से माता-पिता बनने में भी ज्यादा समय लग रहा है।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार से शुरू तीन दिवसीय 29वीं वार्षिक कांफ्रेंस ऑफ इंडियन सोसायटी फॉर असिस्टेड रीप्रोडक्शन (आईएसएआर) में वरिष्ठ उपाध्यक्ष व बंगलूरू से आईं डॉ. माधुरी पाटिल ने यह जानकारी दी। देश-विदेश से आए विशेषज्ञों ने कई सत्रों में आईवीएफ की नई तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के इस्तेमाल सहित कई बिंदुओं पर विचार रखे।
विज्ञापन




आईएसएआर के आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. राजुल त्यागी ने कहा, कॅरिअर के फेर में आजकल युवा देर से शादी कर रहे हैं। शादी के साथ बच्चे पैदा करने की सही उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएसएआर के चेयरमैन डॉ. अमित पटकी ने कहा, आईवीएफ में रोबोटिक व एआई का योगदान बढ़ा है। इससे आईवीएफ कराने वाले युवा दंपतियों को जल्द अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।




फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गाइनोकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया (फॉग्सी) की अध्यक्ष व इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. सुनीता तांदुलवाडकर ने कहा कि स्तनपान करने वाली महिला को खानपान का ध्यान रखना चाहिए। बच्चा पास होने पर मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। स्तनपान के दौरान स्मार्टफोन के इस्तेमाल से मां को कमर में दर्द, खराब नींद की समस्या हो सकती है। शिशु भी सही से दूध नहीं पीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed