फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Christmas was celebrated with great enthusiasm and praise of Lord Jesus.

Lucknow News: प्रभु यीशु के गुणगान के साथ धूमधाम से मनाया क्रिसमस

Fri, 26 Dec 2025 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Christmas was celebrated with great enthusiasm and praise of Lord Jesus.
प्रभु यीशु के गुणगान के साथ धूमधाम से मनाया क्रिसमस
लखनऊ। क्रिसमस का पर्व शहर के चर्चों से लेकर ईसाई समुदाय के परिवारों में बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। हजरतगंज स्थित कैथेड्रल में क्रिसमस के अगले दिन शुक्रवार को गेट-टू-गेदर का हुआ। इसमें मसीही समाज के लोगों ने इकट्ठा होकर प्रभु यीशु को याद किया और उनके जन्मदिन की खुशियां मनाईं। शहर के सभी चर्चाें को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया और जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

क्रिसमस के अवसर पर ईसाई परिवारों में केक काटकर प्रभु यीशु के जन्म की खुशी मनाई गई। गीत गाए गए और घरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। कैथेड्रल में बिशप जेराल्ड मथायस ने प्रभु यीशु के संदेश को प्रसारित किया और उनकी महिमा का बखान करते हुए उनके जन्म के उद्देश्य के बारे में बताया। लालबाग में स्थित इपीफेनी चर्च के फादर ईवान फ्रैंक बक्श की अगुआई में विशेष प्रार्थना के साथ आयोजन हुए। बृहस्पतिवार सुबह अंग्रेजी और उसके बाद हिंदी में होली कम्यूनियन सर्विस हुई। बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) की ओर से मसीह यीशु का जन्म उत्सव उत्सव गेस्ट हाउस बाराबिरवा कानपुर रोड पर मनाया गया। चर्च फाउंडर आर्च बिशप डॉ. आरसी शेत ने कहा कि यह पर्व उदारता और खुशी बांटने का संदेश देता है। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक आयोजनों में गीतों और सामूहिक नृत्यों से मसीह की महिमा का बखान किया। इस मौके पर पास्टर अजय कुमार, पास्टर विनोद, पास्टर रामचंद्र, पास्टर राजेश, बिशप मयंक डेविड, राम आसरे और पप्पू भाई आदि मौजूद रहे।

प्रभु यीशु के गुणगान के साथ धूमधाम से मनाया क्रिसमस

प्रभु यीशु के गुणगान के साथ धूमधाम से मनाया क्रिसमस

प्रभु यीशु के गुणगान के साथ धूमधाम से मनाया क्रिसमस

प्रभु यीशु के गुणगान के साथ धूमधाम से मनाया क्रिसमस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed