{"_id":"5f0bed73f6b69446303d8e08","slug":"chowk-sarafa-will-remain-closed-till-20-july-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः कारोबारी कोरोना की चपेट में, 20 जुलाई तक बंद रहेगा चौक सराफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः कारोबारी कोरोना की चपेट में, 20 जुलाई तक बंद रहेगा चौक सराफा
Mon, 13 Jul 2020 10:47 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में चौक का सराफा 20 जुलाई तक बंद रहेगा। यह निर्णय चौक सराफा एसोसिएशन ने प्रमुख सराफा कारोबारी के कोरोना की चपेट में आने के बाद लिया। वहीं, राजधानी के कारोबारी रविवार दोपहर से लेकर रात तक हफ्ते में पांच दिन दुकान खुलने के मामले को लेकर असमंजस में रहे।
विज्ञापन
इसके चलते दुकानों पर ग्रीन और ऑरेंज की मार्किंग नहीं हो सकी। अब सोमवार को बाजार में दोनों तरफ की दुकानें खुलेंगी। ग्रीन और ऑरेंज सिस्टम मंगलवार से लागू होगा। एसोसिएशन के पदाधिकारी आदेश कुमार जैन ने रविवार देर रात जानकारी दी कि व्यापारियों के साथ मिलकर ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मीटिंग की गई।
विज्ञापन
इसमें चौक सराफा बाजार को 20 जुलाई तक बंद करने का निर्णय लिया गया। वहीं, लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि सोमवार को दुकानों पर ग्रीन व ऑरेंज की मार्किंग की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी सभी बाजार के अध्यक्ष व महामंत्री को सौंपी गई है। इस सिलसिले में डीएम से बातचीत हो गई है। उधर, नाका बाजार परिक्षेत्र के अध्यक्ष पवन मनोचा ने बताया कि बाजारों में रविवार शाम से ग्रीन व ऑरेंज मार्किंग सिस्टम की शुरुआत कर दी गई, जो सोमवार को पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
भूतनाथ में लगे निशान
इंदिरा नगर कॉलोनी की भूतनाथ मार्केट में दुकानों पर ग्रीन और ऑरेंज के निशान लगने का कार्य पूरा हो गया, लेकिन यह सिस्टम मंगलवार से ही लागू होगा। भूतनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता और महामंत्री अमिताभ श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि मंगलवार से कारोबारी ग्रीन और ऑरेंज मार्किंग सिस्टम से ही दुकान खोलेंगे।