फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chnaging names on reserved railway tickets will be easy.

काम की खबर: रेलवे के आरक्षित टिकट पर नाम बदलना होगा आसान, नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

Tue, 16 May 2023 09:31 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 May 2023 09:31 AM IST
सार

रेलवे के आरक्षित टिकट पर नाम बदलवाने के लिए अब लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ये काम अब जिलों में भी हो सकेगा। इससे यात्रियों की मुश्किलें कम होंगी।

विज्ञापन
Chnaging names on reserved railway tickets will be easy.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

रेलवे ने आरक्षित टिकट पर नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को अब और आसान कर दिया है। इन टिकटों पर नाम बदलवाने के लिए आसपास के जिलों से यात्रियों को अब लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने होंगे। वह अपने जिले में ही यह काम करवा सकेंगे। रेलवे प्रशासन ने इसकी व्यवस्था कर दी है।

विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत अब जिन जगहों पर राजपत्रित अधिकारी नहीं हैं, वहां मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक (सीआरएस) और आरक्षण पर्यवेक्षक प्रभारी (आरएस) भी नाम परिवर्तन करा सकते हैं। अभी तक रेलवे में यह सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  केंद्र और राज्य के कई मंत्रियों के गढ़ हिले, दो-दो मंत्री भी नहीं जीता सके चुनाव; किसान...
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में मिशन 80 पूरा करने के लिए अगस्त से जुटेंगे मोदी, शाह और नड्डा, हर महीने आएंगे पीएम


सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि बाराबंकी, सुल्तानपुर आदि जिलों के यात्रियों को नाम परिवर्तन के लिए लखनऊ आना पड़ता था। अब वे अपने जिले में ही नाम परिवर्तन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आगे रेलवे बोर्ड के नियमों के अनुसार नाम परिवर्तन की अनुमति केवल एक राजपत्रित अधिकारी द्वारा दी जा सकती है। डिविजनों (मंडल स्तर) पर ऐसी अनुमति सीनियर डीसीएम, डीसीएम और एसीएम द्वारा की जाती है।

रेलवे बोर्ड के नियमों के अनुसार नाम परिवर्तन की अनुमति केवल एक राजपत्रित अधिकारी द्वारा दी जा सकती है। डिविजनों (मंडल स्तर) पर ऐसी अनुमति सीनियर डीसीएम, डीसीएम और एसीएम द्वारा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed