{"_id":"6954385f3acc3db068091151","slug":"childrens-education-was-weighed-down-by-junk-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1539056-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बच्चों की पढ़ाई कबाड़ में तौली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बच्चों की पढ़ाई कबाड़ में तौली गई
Wed, 31 Dec 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
बोरी में भरकर कार्य पुस्तिकाएं ले जाता कबाड़ी। कुछ ऐसी दिख्ती हैं कार्य पुस्तिकाएं। -वीडियोग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मोहनलालगंज के प्राथमिक विद्यालय नेवाजखेड़ा में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बच्चों को बांटी जाने वाली नई कार्यपुस्तिकाएं कबाड़ में बेच दी गईं।
मंगलवार को विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक रविंद्र गुप्ता ने सर्दियों में स्कूल बंद होने का फायदा उठाते हुए करीब डेढ़ क्विंटल कार्यपुस्तिकाएं 12 रुपये प्रति किलो के हिसाब से कबाड़ी को बेच दीं। कबाड़ी जब बोरियों में किताबें भरकर ठेलिया से निकल रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बोरियों में भरी पुस्तकों का वीडियो भी बनाया, जिसके बाद मामला अधिकारियों तक पहुंचा। जांच में आरोप सही पाए गए हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है।
कार्यपुस्तिका क्यों जरूरी
प्राथमिक विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों के साथ कार्यपुस्तिका देना अनिवार्य है। इसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाए गए पाठ का अभ्यास कराना और सोचने-समझने की क्षमता विकसित करना है।
विज्ञापन
सत्र शुरू होते ही वितरण का नियम
नियम के मुताबिक ये पुस्तकें सत्र की शुरुआत में ही बच्चों को दी जानी होती हैं, लेकिन यहां इन्हें बच्चों तक पहुंचने से पहले ही कबाड़ में तौल दिया गया।
कोट
मामले का संज्ञान लिया गया है। जांच के बाद दोषी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- विपिन कुमार, बीएसए