{"_id":"61ce01c52f137c42417a61b2","slug":"children-will-get-vaccine-from-third-january-in-lucknow-lucknow-news-lko6112794129","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में तीन जनवरी से बच्चों को लगेगी कोवाक्सिन, एक से शुरू हो जाएगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में तीन जनवरी से बच्चों को लगेगी कोवाक्सिन, एक से शुरू हो जाएगा पंजीकरण
विज्ञापन
राजधानी में बच्चों को तीन जनवरी से लगेगा कोरोना का टीका। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग तीन जनवरी से बच्चों का टीकाकरण शुरू करने जा रहा है।
इसके तहत 15 साल से लेकर व 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वैक्सीन लगेगी। अभी कोवाक्सिन ही लगेगी। स्टेट से गाइड लाइन भी जारी हो गई है। तीन लाख 21 हजार 392 बच्चों को टीका लगाया जाना है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिंह के मुताबिक, एक जनवरी से अभिभावक कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। शर्त है कि बच्चे का जन्म 2007 से पहले हुआ हो। सुबह 10 बजे से पंजीकरण खोला जाएगा।
31 केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन
डॉ. एमके सिंह ने बताया कि बच्चों को टीका लगाने के लिए 31 अस्पतालों को चुना गया है। शहरी व ग्रामीण दोनों जगहों पर टीकाकरण केंद्र होंगे। टीकाकरण की सुविधा 12 जिला स्तर के अस्पतालों में होगी। इसमें पीजीआई, केजीएमयू, लोहिया संस्थान, बलरामपुर, सिविल, टीबी हॉस्पिटल समेत अन्य अस्पताल हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण होगा। आठ नगरीय सीएचसी में भी टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
बुजुर्ग, हेल्थ वर्कर को बूस्टर डोज दस से, मौके पर पंजीकरण
हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर के साथ बुजुर्गों को 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसके लिए पंजीकरण की जरूरत नहीं है। उक्त श्रेणी में आने वाले वे लोग जो दोनों डोज लगवा चुके हैं, कोविन एप से उन्हें मेसेज भेजा जाएगा। मौके पर ही उन्हें बूस्टर डोज लगाई जाएगी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि बुजुर्ग और बीमार लोगों के घर के पास टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगाने की सुविधा मिलेगी।
आंकड़े एक नजर में
- 77 हजार फ्रंट लाइन वर्कर सूची
- 66 हजार हेल्थ वर्कर की लिस्ट तैयार
- 95 हजार सीनियर सिटीजन को लगेगा टीका